भारत

अंक ज्योतिष, 6 सितंबर 2023

Nilmani Pal
6 Sep 2023 12:41 AM GMT
अंक ज्योतिष, 6 सितंबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वाले जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। आज के दिन आपको अपने कार्यों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी भाषा से दूसरों को आकर्षित करेंगे। व्यापार में लाभ होगा। पारिवारिक स्थिति अच्छी रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध से बचें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अत्यंत फलदायी रहने वाला है। आपके उत्साह एवं आनंद में वृद्धि होगी। आप अपने कामकाज में बेहतर तरक्की बनाए रखेंगे। आप अपने आस-पास के माहौल में अच्छी तरह से ढल जाएंगे। करीबियों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आप लोगों पर अपना प्रभाव डालेंगे।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन पर्नसल मैटर्स में सहयोग प्रदान करने वाला होगा। आप अपने रोमांटिक रिश्ते को आगे बढ़ाने का विचार कर सकते हैं। कार्यों पर ध्यान दें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यावसायिक प्रयास बढ़ाएं। अपने प्रियजनों पर भरोसा रखें। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

मूलांक 4- मूलांक 4 के लिए आज का दिन सभी मामलों में लाभकारी रहने वाला है। आपकी जीवनशैली अच्छी रहेगी। आपके सुख-संसाधनों में वृद्धि होगी। आप अप्रत्याशित परिस्थितयों पर काबू पा सकेंगे। पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आप धैर्य से लक्ष्य हासिल करेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन जरूरी कार्यों में तेजी लाने के लिए खास है। आज आपको भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके करियर या व्यवसाय में पॉजिटिव परिणाम मिलते रहेंगे। आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक लाभ स्थिर रहेगा। आप बेहतर पेशेवर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन हर दृष्टि से पॉजिटिविटी भरने वाला होगा। आप अपने कार्य क्षेत्र में प्रभाव डालेंगे। आत्मविश्वास से आप सफलता की राह पर आगे बढ़ेंगे। बाधाएं आपकी कम हो जाएंगी। सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे रहेंगे। आप अपने करियर या व्यवसाय में एक्टिविटी बढ़ाएंगे। लाभ होगा।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन जीवन में सुधार लाएगा। प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर ध्यान रहेगा। आप महत्वपूर्ण अवसरों का लाभ उठाने पर विचार करेंगे। आप अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेंगे। लाभ में सुधार होगा। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन सौभाग्य लेकर आएगा। आप अपनी उम्मीदों के मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। व्यावसायिक रिश्ते बेहतर होंगे। परिचितों और मित्रों से मुलाकात होगी। कामकाज के मामले में आप अपना प्रभाव डालेंगे। निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होगी। कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज लाभकारी रहने वाला है। आज व्यक्तिगत लाभ पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। पर्सनल मैटर्स में उत्साह बनाए रखें। अपने लक्ष्यों पर फोकस बनाए रखें। अटके कार्यों में प्रगति होगी। कार्य या व्यवसाय में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। जोखिम लेने से न डरें।

Next Story