भारत

अंक ज्योतिष, 6 मई 2022

Nilmani Pal
6 May 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 6 मई 2022
x

1: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 1 है आज का दिन छात्राओं के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके शत्रु परास्त होंगे। हालांकि, आज आपके कुछ गुप्त शत्रु भी पैदा हो सकते हैं। इसलिए आज के दिन किसी के भी साथ बहसबाजी करने की जरूरत नहीं है।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज के दिन उन्हें किसी कानूनी काम में सफलता मिल सकती है। लेकिन, आज के दिन आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है आर आय में कमी आएगी। आज के दिन आपकी रूची अनैतिक कार्यों में ज्यादा रह सकती है। इसलिए खुद पर ध्यान देना जरूरी है।

3: जिन लोगों का मूलांक 3 है आज उन लोगों की इच्छाएं प्रबल होंगी। आपको सलाह है की आज भाग्य के भरोसे न रहें साथ ही अपनी तरफ से कोशिशों में कमी न आने दें। आज आपको अपने मन और खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है वरना परेशानी बढ़ सकती है।

4: जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 4 है आज उन लोगों को सलाह है कि आवेश में आने से बचें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। साथ ही आज आपके खर्चे नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। इसलिए अपने बजट पर थोड़ा ध्यान दें। हो सकता है कि आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फायदा न मिल पाए। साथ ही अपने माता के स्वास्थ्य के आज अच्छे से ख्याल रखें।

5: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 5 है आज उन लोगों को अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। साथ ही आज आप विपरीत लिंग के प्रति आकर्षित महसूस कर सकते हैं। आज आप किसी जरूरी काम को फिलहाल टालने का भी सोच सकते हैं।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है ऐसे लोगों के प्यार करने वालों के लिए अच्छा समय है। आज प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यदि शादीशुदा हैं तो साथी का सहयोग मिलेगा जिससे कुछ परेशानियों को हल कर पाएंगे।

7: जन्म तारीख के अनुसार, आज मूलांक 7 वाले लोगों को सुख की कमी का एहसास हो सकता है। आज आपको आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंताएं रह सकती है। साथ ही आज आपको अचानक ही कोई काम बहुत बोझ लगने लगेगा।

8: जिन लोगों का मूलांक 8 है आज उनके शत्रु उन पर हावी हो सकते हैं। साथ ही आज आपको कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। इसलिए बाहरी मामलों में सावधानी रखें आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रुकावट के बाद आपको सफलता मिलेगी।

9: जिन लोगों का मूलांक 9 है आज उनके भाग्य में वृद्धि होगी। छात्रों को सफलता उनकी मेहनत के आधार पर मिलेगी। जीवनसाथी के मामलों में समय ठीक ही कहा जा सकता है। फिलहाल, आय के मामलों में आपको किसी तरह की बाधा का सामना करना पड़ सकता है।

Next Story