भारत

अंक ज्योतिष, 6 मार्च 2022

Nilmani Pal
6 March 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 6 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। धन के मामले में लंबे समय से आ रही अड़चन आज खत्म होंगी। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप व्यापार में भी कुछ धन निवेश कर सकते हैं जो भविष्य में आपको मुनाफा कराएगा। नौकरी पेशावर लोग अपने कार्यक्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे बहुत ही सूझबूझ और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आज आपके कार्यस्थल पर आपकी खूब प्रशंसा की जाएगी। जीवनसाथी के साथ आज संबंध अच्छे रखें इससे आपको लाभ मिलेगा।

2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपको रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारी वर्ग के लिए भी आज का समय अच्छा रहेगा। आज आप व्यापार बढ़ोतरी के लिए भी कुछ नए कदम उठा सकते हो। नौकरी पेशावर लोगों के लिए उन्नति के मार्ग खुल सकते हैं। पारिवारिक जीवन आज खुशियों से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ भी आज का दिन सुखद रहेगा।

3: मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आज आपको अपने ज्ञान पर अहंकार हो जाएगा। जिसके कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में खुद के लिए परेशानी खड़ी कर लेंगे। इसका भुगतान आपको लंबे समय के लिए करना पड़ेगा। आपको सलाह है कि आज थोड़ा संभल कर चलने की आवश्यकता है। धन के लिहाज से आज दिन सामान्य है। आज धन का निवेश सोच समझकर करें। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहने की जरूरत है। आज परिवार के सदस्यों के साथ दिन सामान्य रहेगा।

4: मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आप अपनी सूझबूझ और चतुराई से सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। धन के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आज आप अपने पुत्र की सलाह लेकर धन निवेश करेंगे तो आपको अधिक लाभ मिलेगा। नौकरी वर्ग के लिए आज समय अच्छा है। आज आपकी बातों की आपके कार्यस्थल पर बहुत तारीफ की जाएगी। अपनी माता को आज उपहार में कुछ भेंट करें आपके निकटतम भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा।

5: मूलांक 5 वालों की बात करें तो आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। धन की बात करें तो आज दिन बेहतरीन है। यदि आपने शेयर बाजार में पैसा लगाया हुआ है तो आपको अधिक मुनाफा होने वाला है। आज परिवार में कोई मनोरंजन का कार्यक्रम भी आयोजित कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का समय अच्छा रहेगा। व्यवसाय के विकास के लिए कुछ नए प्रस्ताव आप स्वीकार कर सकते हैं। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। हो सकता है कि आज आपका धन कहीं फंस जाए इसलिए धन निवेश और खर्च दोनों को लेकर ही सावधान रहें। आज परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है इसलिए आज आप शांत रहें। जीवनसाथी के साथ आज अपने मन की बात साझा करें आपके लिए अच्छा रहेगा ।

7: मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपके स्वभाव में थोड़े अहम की भावना नजर आएगी। अगर आप अपने अहम को अपने कार्यों के आगे न लाए तो आपका दिन बहुत बेहतरीन रहने वाला है। आज धन का निवेश करने से पहले अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं इसलिए आज आप शांत रहें।

8: मूलांक 8 वालों के लिए आज दिन सामान्य नहीं दिखाई दे रहा है। धन के लिहाज से भी दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आपका आता हुआ धन अचानक से कहीं रुक जाएगा। जिसकी वजह से आज आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रह सकते है। इसका असर आपकी सेहत पर भी पड़ेगा। नौकरी वर्ग के लोग आज कार्यस्थल पर थोड़ा चिड़चिड़ापन महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

9: मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे और इसी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आप अपने कार्यक्षेत्र में सभी कार्यों को बहुत चतुराई से और अच्छे से पूरा कर लेंगे। आज आपको कही से धन प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

Next Story