भारत

अंक ज्योतिष, 6 जून 2023

Nilmani Pal
6 Jun 2023 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 6 जून 2023
x

अंक 1

कार्यक्षेत्र में आज आप में गजब का आत्मविश्वास दिखाई देगा। किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का सही दिन है। आगे चल कर सफलता मिलेगी। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

शुभ अंक - 20

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 2

ध्यान से काम करें। बॉस की नजर में आज आ सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में मुनाफा होने की संभावना है।

शुभ अंक - 14

शुभ रंग - पीला

अंक- 3

आज आपको नई नौकरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में रूके हुए कार्य पूरे होंगे। प्रेम संबंध में अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है।

शुभ अंक - 45

शुभ रंग - गुलाबी

अंक 4

सेहत के लिए दिन अच्छा नहीं है। आज आपको थकान महसूस होगी। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से प्यार मिलेगा। एक-दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान-पान में नियम का पालन करें। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।

शुभ अंक – 24

शुभ रंग – क्रीम

अंक 5

जीवन की जो आशाएं हैं, वह पूरी होने की संम्भावना है। बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के लिए सामान्य रहने के संकेत दे रहा है। हालांकि आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक - 19

शुभ रंग - लेमन

अंक 6

निजी जीवन में व्यस्तता बढ़ सकती है। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छे संकेत कर रहा है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे।

शुभ अंक – 4

शुभ रंग – भूरा

अंक 7

कार्यक्षेत्र में आपकी लापरवाही आपके लिए मुसीबत बन सकती है। किसी से झगड़ा हो सकता है। सतर्क रहें।

शुभ अंक – 25

शुभ रंग – सिल्वर

अंक 8

किसी महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने पर मन को शांति मिलेगी। परिवार में बच्चों का सहयोग मिलेगा। किसी काम को लेकर छोटी यात्रा कर सकते हैं। प्रेमियों को बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग - गोल्डन

अंक 9

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी मेहनत से बॉस को प्रभावित करेंगे। प्रेमी के साथ समय बिताने का अवसर मिल सकता है।

शुभ अंक - 16

शुभ रंग - नीला

Next Story