
1: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1 है आज उन लोगों को काम के नए मौके मिल सकते हैं। आज का दिन आपको अपने बॉस और सहकर्मियों के साथ कुछ अच्छा काम करने का मौका भी मिलेगा।
2: अपने जन्मदिन की तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 2 है प्यार और दोस्तों के लिए आज आप दिल खोलकर आगे रहना चाहेंगे। आपको आज अपने लोगों के साथ कुछ समय बिताने और घूमने का अवसर भी मिल सकता है।
3: जन्मतारीख के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 3 है आज उन लोगों को किसी के भी साथ बहुत बहस और तर्कों से बचने की कोशिश ही सही रहेगी। इतना ही नहीं आज आप अपने कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक व्यस्त रहने वाले हैं।
4: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है आज अगर किसी के साथ कुछ काम करने का मौका मिलता है तो अवसर का लाभ उठाएं। आज के दिन आप किसी प्रतियोगिताओं में भी शामिल हो सकते हैं।
5: जिन लोगों का मूलांक 5 है आज आपको अपने मन की बात किसी के भी साथ शेयर करने से बचना चाहिए। वहीं हो सके तो दिन की शुरुआत आज माता पिता के आशीर्वाद से शुरू करें। हर कार्य में सफलता मिलने की संभावनाएं अधिक हो जाएंगी।
6: जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 6 है आज उन लोगों का नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा और कुछ नई बातें सामने आएंगी। सामाजिक रूप से आप काफी व्यस्त दिखाई देंगे। हो सके तो कुछ समय अपने लिए भी निकाले।
7: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है आज उन लोगों को जल्दबाजी से बचने की जरूरत है। जितना हो सके अपने मित्रों की कुछ बातों को ध्यान भी दीजिए। छात्र आज अपनी पढ़ाई के चलते थोड़ी टेंशन में हो सकते हैं।
8: अपने जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है आज उन लोगों को दूसरों से कुछ मदद तो मिलेगी लेकिन, बहुत अधिक न मिल पाए ऐसे में निराश नहीं होना है। खुद का आगे बढ़ाने से आपको सफलता जरूर मिलेगी।
9: जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है आज दिन की शुरुआत में हो सकता है की आप अपने कुछ जरूरी कामों को बाद में करने की सोचें पर ऐसा करना सही नहीं होगा क्योंकि दूसरे लोग आपका फायदा उठा सकते हैं।





