भारत

अंक ज्योतिष, 5 जुलाई 2023

Nilmani Pal
5 July 2023 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 5 जुलाई 2023
x

अंक - 1

जमीन-जायदाद खरीदने के लिए दिन उत्तम है। खाली समय का अनुभव करेंगे। आज के दिन सजने-संवरने का मन करेगा। तैयार होंगे गहने पहनेंगे, लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे।

शुभ अंक - 9

शुभ रंग – ग्रे

अंक – 2

कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जीवनसाथी के किसी धार्मिक आयोजन में जा सकते हैं। साथ ही आज के दिन अपने अध्यात्मिक गुरू से मिल सकते हैं।

शुभ अंक - 3

शुभ रंग - हरा

अंक - 3

आज के दिन सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है। रुका हुआ पैसा मिल पाएगा। पति–पत्नी का आपसी तालमेल अच्छा रहेगा। मित्रों और सहयोगियों से सावधान रहें। आप हर किसी पर विश्वास कर लेते हैं।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग – लाल

अंक – 4

आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। करियर में सफलता को लेकर किसी से मेल-मुलाकात बढ़ाएंगे और काम पूरा होने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रिश्तों के लिए अहमियत रखेंगे।

शुभ अंक – 9

शुभ रंग – पीला

अंक - 5

आज के दिन आपके आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के लोग नए निवेश कर सकते हैं। अचानक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी से छोटी-मोटी बात पर झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक – 12

शुभ रंग – क्रीम

अंक - 6

आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज आपकी मुलाकात अपने होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। आप एक अच्छे वक्ता है, इसलिए अपनी बातों से सभी का दिल जीत लेंगे।

शुभ अंक – 1

शुभ रंग – पीला

अंक - 7

आज का दिन खास रहने वाला है। हो सकता है कि कोई पहली ही नजर में आपको कोई पसंद आ जाए। सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति या आर्थिक बढ़ोत्तरी हो सकती है।

शुभ अंक - 7

शुभ रंग – आसमानी

अंक – 8

अपने नजदीकी लोगों से मतभेद के कारण आपका मन परेशान हो सकता है। फोन के माध्यम से किसी विशिष्ट व्यक्ति से संपर्क होगा। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक परेशानी का अंत हो सकता है।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग – नारंगी

अंक – 9

आज के दिन घर को सजाने-संवारने के अलावा बच्चों की जिम्मेदारी पर भी ध्यान देंगे। आपकी नीतियां आगे चलकर कारगर होंगी। जीवनसाथी की तरफ से आज आप उदास हो सकते हैं।

शुभ अंक – 19

शुभ रंग – लाल



Next Story