भारत

अंक ज्योतिष, 5 जनवरी 2023

Nilmani Pal
5 Jan 2023 12:33 AM GMT
अंक ज्योतिष, 5 जनवरी 2023
x

अंक- 1

आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है इस कारण अपना बजट बनाकर चलेंगे तो फायदे में रहेंगे। आने वाले दिनों में खर्चें बढ़ सकते है। अविवाहित जातकों का विवाह तय हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 2

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला हो सकता है। धर्म- कर्म के कामों में मन लगेगा। अपने खर्चों का आप सही तरीके से प्रबंधन कर पाएंगे। अत्यधिक क्रोध भाई-बहन के रिश्तों में दरार डाल सकता है।

शुभ अंक- 42

शुभ रंग- गुलाबी

अंक- 3

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है और सेहत ढीली हो सकती है। पैर के दर्द के कारण कमजोरी महसूस कर सकते हैं। परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन का ध्यान पूर्वक प्रयोग करें। ज्यादा फायदे के चक्कर में नुकसान भी हो सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया

अंक- 4

मन अशांत रहेगा मन की शांति के लिए भगवान का ध्यान करें या कोई अच्छा कार्य करने का प्रयास करें। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा। पति पत्नी के बीच आपसी ताल मेल कम रहेगा।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हल्का नीला

अंक- 5

आज का दिन शुभ रहेगा। इससे वास्तु दोष भी दूर होगा और घर में सुख-समृद्धि का वास भी होगा। प्रेमी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। व्यर्थ की वस्तुओं में खर्चा होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- भूरा

अंक- 6

विवाहित जीवन में अनबन रहेगी। जमीन जायदाद से फायदा मिलने की संभावना है। आफिस से आया फोन आपकी दिनचर्या बदल सकता है। मित्र से बातचीत करें, मन हल्का होगा।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग- हरा

अंक- 7

जोश और ऊर्जा से भरे रहेंगे। अत्यधिक आत्मविश्वास से बचें। निर्णय लेने से पहले जांच लें। आपके रुतबे से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान भी मिलेगा। व्यापारिक यात्रा से फायदा होगा। कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- लेमन

अंक- 8

आर्थिक उन्नति हो सकती है। आफिस के सहकर्मियों से सचेत रहें, कोई भी आपके कार्य को गलत तरीके से पेश कर सकता है। भविष्य संबंधी योजना बनाने में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक- 9

स्फूर्ति और बुद्धि के कारण रूके हुए काम आगे बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में रूकावटें आ सकती है। प्रेमी को खुश करने के लिए अधिक प्रयास करने पड़ेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- हल्का पीला

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story