भारत

अंकज्योतिष, 5 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
5 April 2022 12:36 AM GMT
अंकज्योतिष, 5 अप्रैल 2022
x

1: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं जीवन में उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में वृद्धि होगी और जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त होगी। आर्थिक मामलों में इस सप्ताह सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में अपनी सेहत की तरफ़ ध्यान दें तो बेहतर होगा।

2: कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा मसलों का हल निकालें तो बेहतर होगा। आर्थिक व्यय भी इस सप्ताह अधिक रहेंगे। प्रेम संबंध में भविष्योन्मुखी रहेंगे तो जीवन में सफलता प्राप्त होगी एवं मन माफ़िक़ बदलाव भी नज़र आएंगे। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक हो सकते हैं। सप्ताह के अंत में मेहनत के बलबूते आप जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त करेंगे।

3: आर्थिक धन लाभ के अच्छे संयोग बनेंगे एवं आय के नए स्रोत भी खुलते जाएंगे। कार्यक्षेत्र में अचानक से शुभ समय आएगा और प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में बेचैनियां बढ़ सकती हैं। सप्ताह के अंत में किसी समाचार को सुनकर मन व्यथित हो सकता है।

4: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान बड़ेगा। साझेदारी के काम के द्वारा शुभ संयोग बनेगा और प्रोजेक्ट सफल रहेंगे। आर्थिक धन लाभ के लिए भी समय शुभ है और धन वृद्धि होगी। प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में व्यर्थ की बेचैनी बढ़ेगी।

5: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस सप्ताह किया हुआ कोई भी नया काम आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। प्रेम संबंध में आपसी प्रेम में विघ्न आएगा एवं मन में खटास रहेगी। आर्थिक मामलों में समय तो अनुकूल होगा लेकिन धन वृद्धि में सुधार आएगा। सप्ताह के अंत में किसी बुजुर्ग को लेकर मन चिंताओं से घिरा रहेगा।

6: प्रेम संबंध में समय रोमांटिक बीतेगा और आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। आर्थिक स्तिथियां बेहतर होंगी एवं निवेशों द्वारा फायदे होंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा सा दृढ़ होकर निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। सप्ताह के अंत में मन भावुक रहेगा एवं किसी भी बात को लेकर मन में संशय होगा।

7: कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस सप्ताह आपके प्रोजेक्ट द्वारा अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। प्रेम संबंध में एक नई शुरुआत आपके लिए शुभ समय लेकर आएगी। आर्थिक मामलों में अचानक से कष्ट संभव है एवं अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। सप्ताह के अंत में स्थितियां सुधरेंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।

8: प्रेम संबंध में समय सुधरेगा एवं मन प्रसन्न रहेगा। इस सप्ताह आपसी प्रेम में वृद्धि होगी एवं सुख शांति के संयोग बनेंगे। आर्थिक मामलों में व्यय भी अधिक हो सकते हैं एवं इस तरफ़ ध्यान अवश्य दें। कार्यक्षेत्र में एक नया प्रोजेक्ट आपके लिए इस समय कष्ट लेकर आ सकता है। सप्ताह के अंत में किसी भी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप आपको हानि पहुँचा सकता है।

9: आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा एवं आपकी मेहनत द्वारा आपको अच्छी सफलता प्राप्त होगी। प्रेम संबंध में समय अनुकूल रहेगा एवं आपसी प्रेम सुदृढ़ होता जाएगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा दे सकता है। सप्ताह के अंत में मान सम्मान बढ़ेगा एवं आपके जीवन में सुख समृद्धि प्राप्त आएगी।

Next Story