भारत

अंक ज्योतिष, 4 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
4 April 2022 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 4 अप्रैल 2022
x

1: आपकी बात किसी के लिए इस समय बहुत सहायक बन सकती है। काम की व्यस्तता के कारण लव लाइफ के लिए ज्यादा समय नहीं निकाल पाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

2 : अपने काम पर ध्यान दें और जीवन में उन्नति के लिए काम करते रहें। कार्यक्षेत्र की मुश्किलों को ज्यादा तवज्जो न दें अन्यथा मानसिक तनाव हो सकता है। साथ उन परेशानियों को घर लेकर न आएं।

3: आज आप काम में ज्यादा परेशान दिखाई दे सकते हैं। आपके पास लव पार्टनर का प्रपोजल आ सकता है। अगर कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो फायदा उठाएं, भविष्य में लाभ होगा।

4: विवाह से जुड़े मामले आपकी परेशानी का सबब बन सकते हैं। अगर हो सके तो किसी के साथ सलाह मशविरा जरूर करें, इससे आप चीजों को संभाल पाएंगे।

5: कार्यक्षेत्र के जरूरी मसले आपको परेशान कर सकते हैं और हो सकता है कि सरकार की ओर से थोड़ा दबाव बने। घर पर ज्यादा रुकना पसंद न हो तो आप बाहर निकल सकते हैं।

6: प्रेम संबंधों को लेकर अधिक गंभीर न हों, आपको जल्द ही अपने साथी की ओर से प्रेम ओर सहयोग मिलेगा। आज आप में गुस्सा भी ज्यादा रहेगा इसलिए ज्यादा किसी से उलझें नहीं अन्यथा मुश्किल में फंस सकते हैं।

7: परिवार की बातें आपको पसंद न आएं इसलिए अपनी मर्जी के काम करना चाहेंगे। लेकिन कुछ लोग आपके काम को खराब भी कर सकते हैं तो सचेत रहें।

8: अपने काम को टालने से बचना चाहिए। दूसरों पर जिम्मेदारी न डालें, वही बेहतर होगा। घर पर कुछ नए लोगों का आना आपके लिए परेशानी भी बढ़ा सकता है।

9: किसी भी लोगों की सहमति पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। अपने रिश्तों को आगे ले जाने के लिए बहुत ही चिंतित देखे जा सकते हैं।


Next Story