भारत

अंक ज्योतिष, 31 जनवरी 2022

Nilmani Pal
31 Jan 2022 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 31 जनवरी 2022
x

1: खर्च संतान से जुड़ी चीजों में हो सकता है, इसे लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। भाग्य का साथ होगा लेकिन दूसरों के कारण परेशानी अधिक होगी।

2: घर के मसले काम पर हावी होने वाले हैं। मानसिक रूप से खुद को मजबूत बनाएं। आपके व्यर्थ के खर्च हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अभी आवेदन करना चाहिए।

3: लोगों के प्रति आपकी सहानुभूति अधिक होगी पर इससे आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज दिन के दूसरे भाग में घर के खर्चों में इज़ाफा होगा।

4: कुछ न कुछ बातें संपत्ति को लेकर सामने आ सकती हैं। कुछ लोग आप पर दबाव अधिक बना सकते हैं। अपने काम पर ध्यान और एकाग्रता को टूटने न देना।

5: आपके लिए इस समय अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक बोझ बढ़ने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत के लिए समय बना हुआ है।

6: प्रेम संबंधों को लेकर आपके मध्य नई ताजगी होगी। आप अपने रिश्ते को एक बार फिर से सुधारने की कोशिश भी कर सकते हैं।

7: लोगों के साथ अधिक बोलचाल आपके लिए परेशानी का कारण नहीं बन जाए। आपके खर्च पर कुछ समय के लिए नियंत्रण होगा, जिससे आपको राहत मिलेगी।

8: इस दौरान स्वास्थ्य को लेकर आपको सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको इच्छाओं को कंट्रोल करने की जरूरत होगी।

9: घरेलू खर्च की अधिकता के चलते आपका धन अधिक व्यय होगा। आपको बाहर जाकर इनकम के लिए प्रयास अधिक करने होंगे। किसी के साथ मेल मिलाप भी होगा।

Next Story