भारत

अंक ज्योतिष, 30 जून 2022

Nilmani Pal
30 Jun 2022 6:13 AM IST
अंक ज्योतिष, 30 जून 2022
x

अंक- 1

मित्रों से ईर्ष्या महसूस कर सकते है। अगर आप चाहते है कि आपके दोस्त आपका साथ दें तो उनका ध्यान रखना पड़ेगा। भाई-बहन के प्यार में असीमित वृद्धि होगी। पति-पत्नी आपस में सामंजस्य नहीं बिठा पाएंगे और किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- ग्रे

अंक- 2

आज का दिन सफलतापूर्ण रहेगा। व्यापारी वर्ग अपने व्यापार की तरक्की के लिए पुरजोर प्रयास करें, सफलता प्राप्त कर सकते है। परिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता हैं। काम की व्यस्तता के चलते घर-परिवार पर ध्यान कम दे पाएंगे।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- नीला

अंक- 3

आज आपके लिए बहुत ही संतोषकारी दिन रहेगा। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। अपनी तरफ से हर समस्या का हल शांतिपूर्ण तरीके से खोजेंगे। आपका जोर धन संबंधी मामलों पर रहेगा। समारोह एवं धार्मिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- वायलेट

अंक- 4

जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय हानि का कारण बनेगा। यात्रा सार्थक होगी और आपकी प्रशंसा होगी। बच्चे व पत्नी के लिए समय निकालकर आनंद महसूस करेंगे।

शुभ अंक- 20

शुभ रंग- लेमन

अंक- 5

विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है. लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है। घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक- 6

आज दिलों दिमाग जोश से उत्तेजित रहेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिये हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नीला

अंक- 7

आज प्रतियोगिता या इन्टरव्यू के लिए कॉल आ सकती है। आपको उम्मीदों के मुताबिक परिणाम अच्छे मिल जाएंगे। मीडिया एवं बैंकिंग से जुड़े लोगों की सराहना होगी। आप खुद को ऊर्जा एवं आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। रोमांटिक संबंध मधुर रहेंगे।

शुभ अंक- 24

शुभ रंग- सिलवर

अंक- 8

आप जरूरत से ज्यादा खर्चं करते है, उस पर रोक लगाएं। बच्चों से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता हैं। माता-पिता के बीच होने वाली परेशानियों से छुटकारा मिल सकता हैं। आप कुछ अनसुलझे प्रश्नों में उलझ सकते हैं।

शुभ अंक- 12

शुभ रंग- लेमन

अंक- 9

आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आने वाले भविष्य की योजना पर पति-पत्नी को मिलकर विचार करना चाहिए। व्यापारिक स्थिति को सही आंकलन की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लेमन

Next Story