भारत

अंकज्योतिष, 30 जनवरी 2022

Nilmani Pal
30 Jan 2022 12:37 AM GMT
अंकज्योतिष, 30 जनवरी 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज धन प्राप्ति का योग बन रहा है। जीविका से संबंधित जो भी कार्य आप करेंगे उसमें आपको सफलता प्राप्‍त होने की पूरी उम्‍मीद है। घरेलू और सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। कुछ जरूरी खरीदारी भी आज कर सकते हैं। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।

2: मूलांक 2 वालों के लिए आज दिन सुस्ती के बाद तेजी से आगे बढ़ेगा। कुछ रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है और आज वे कार्य भी हो सकते हैं जो आपको पसंद हैं। परिवार के साथ आप घूमने जा सकते हैं। वैसे सलाह है कि वाणी और क्रोध पर संयम रखें। जीवनसाथी से कहासुनी भी हो सकती है।

3: मूलांक 3 वालों के लिए दिन कुछ उलझा हुआ हो सकता है। आपका काम किसी कारण से अटक सकता है। किसी पुराने मित्र और परिचित से मुलाकात हो सकती है और आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। जीवनसाथी से तालमेल ठीक रहेगा, सहयोग पाएंगे।

4: कुछ पुरानी चीजों को लेकर आप काफी सोच-विचार में रहने वाले हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपको स्थान भी अच्छा प्राप्त होगा। मित्रों के साथ मिलकर आप जरूरी काम को पूरा कर पाएंगे। साहित्य और लिखने-पढ़ने में रुचि रहेगी। कारोबार में लाभ मिलेगा।

5: धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं और भाग्‍य भी आपके साथ है। कुछ चीजों की खरीद करके आप धन का व्यय भी कर सकते हैं। लोगों के साथ दोस्ती में वृद्धि होगी और ऊंचे संपर्कों से आपका कुछ काम आसान होगा।

6: आपके रुके हुए काम बनेंगे और आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। प्यार के मामले में अपने साथी के साथ कुछ समय बिताने का मौका भी मिलेगा और भाग्‍य आपका साथ देगा। दोस्‍तों की मदद से आपके कई रुके कार्य पूर्ण हो सकते हैं।

7:सामाजिक स्तर को ऊंचा उठाने में सफल हो सकते हैं और परिवार के लोग आपकी मदद करेंगे। काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि किसी कारण से देरी हो सकती है। आज ऑफिस में बॉस से डांट पड़ सकती है।

8: छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं। शाम तक आपको अपनी फैमिली के साथ कुछ अच्छा समय बिताने का मौका भी मिल सकता है। आज घूमने का भी प्‍लान बना सकते हैं। शाम को अच्‍छा खाना भी खाने को मिल सकता है।

9: इस समय सामाजिक रूप से आपकी काफी व्यस्तता में दिखाई देंगे। आपको इस समय स्वास्थ्य का ध्यान भी रखने की जरूरत होती है। कुछ चीजें आपको परेशान भी कर सकती हैं। धन के मामले में किस्‍मत आपका साथ देगा।

Next Story