भारत

अंकज्योतिष, 30 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
30 Dec 2021 12:38 AM GMT
अंकज्योतिष, 30 दिसंबर 2021
x

1: आपके लिए आज संतान से जुड़ी भी कोई समस्या चल रही थी तो वो समस्या भी दूर होगी। आज घर पर कुछ सुखद माहौल मिल सकता है और आप प्रियजनों के साथ काफी खुश रहेंगे। भाग्‍य भी आपका साथ देगा। अपने काम पर ध्यान बनाकर भी रखना आपके लिए फायदेमंद होगा।

2: पारिवारिक क्लेश और संबंधों में दूरियां समाप्त होने में अभी कुछ समय लग सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। प्यार के मामले में साथी का सहयोग बना रहने वाला है और आपको भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होने से कुछ कठिन कार्य आसानी से बन जाएंगे।

3:यह समय आपके लिए धन और आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ लेकर आने वाला हो सकता है और आपको अच्‍छे समय का पूरा लाभ मिल सकता है। आपको आज कुछ अधिक काम का दबाव रह सकता है इसलिए परेशान न होकर काम पर फोकस करें तो भाग्‍य आपका साथ देगा।

4: आज आप अपने संबंधों को वाणी द्वारा सुधारने की कोशिश करेंगे। हो सकता है कि आप पर बहुत जल्दी दूसरा व्यक्ति भरोसा नहीं करना चाहे। इस वजह से आपको अपनी क्रेडिबिलिटी बढ़ाने की जरूरत है। आज के दिन आप कुछ नए काम शुरू कर सकते हैं। भाग्‍य आपका साथ देगा।

5: आज आपको घर से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर न हो पाएं लेकिन कुछ राहत तो जरूर मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह पर ध्यान दीजिए तो आपके सभी कार्य सही से और वक्‍त पर पूरे हो जाएंगे।

6: आज आपको लोगों के साथ मतभेदों को दूर करने का बेहतरीन मौका मिलेगा और परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज आप कुछ समय पूजा पाठ और लोगों के सतह मिलने जुलने में भी व्यतीत करने वाले हैं। आज परिवार के साथ आपका दिन शानदार बीतेगा।

7: आपके मूलांक वाले लोगों को आज का दिन कुछ उलझन वाला दिखाई देगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। हो सकता है कि आज दिमाग अशांत होने की वजह से आप दोस्‍तों से भी ठीक से बात न करें और घर वालों को भी न समझ पाएं।

8: आज आप विशेष तौर पर अध्यात्म की तरफ रुचि लेते दिखाई देंगे और आपका मन आज कुछ दान पुण्‍य करने का जरूर करेगा। गुरु के आश्रम इत्यादि की ओर जाने का योग भी दिखाई देता है। अपने कर्मचारियों के साथ स्थिति आपके पक्ष में दिखाई दे रही है।

9: स्वास्थ्य का आपको विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आज आपको रक्तचाप से जुड़े रोग दिक्कत दे सकते हैं। आपके विदेश से जुड़े काम हैं, तो वो काम अब पूरे हो सकते हैं और सभी कार्यों को पूरा करने में भाग्‍य का भी साथ मिलेगा।

Next Story