भारत

अंक ज्योतिष, 3 अप्रैल 2022

Nil dhankar
3 April 2022 6:04 AM IST
अंक ज्योतिष, 3 अप्रैल 2022
x

1: आज आपका मूड किसी न किसी कारण से परेशान हो सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि खुद को नियंत्रित रखें। आप आज अपने किसी करीबी व्यक्ति के साथ समय बिताएंगे।

2: हो सकता है कि किसी काम को लेकर कुछ लोगों के साथ कुछ बातों पर सहमती न बन पाए। गुस्सा आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। इसलिए शांत रहें ओर स्थिति को अपने अनुसार होने दीजिए।

3: अगर कोई काम सही से नहीं हो पा रहा है तो थोड़ी देर के लिए ब्रेक लीजिए और किसी की सलाह से आगे बढ़ें। गायत्री मंत्र का जाप आपके बंद दरवाजों को खोलने का काम करेगा।

4: रिश्ते में किसी न किसी कारण से तनाव ओर तकरार उत्पन्न हो सकती है। प्यार में कुछ दिक्कत हो तो साथी की बात सुनें। ऐसे में आप स्थिति को संभाल लेंगे।

5: आज काम को लेकर ज्यादा परेशान नही हों। काम में थोड़ा धीमापन दिखाई दे सकता है। अपने भाई बंधुओं के साथ उलझें नहीं। अगर कोई मदद मांगता है तो जरूर आगे बढ़ें।

6: किसी की बातों को ज्यादा अहमियत न दें और मन पर काबू रखें। खुद को कन्फ्यूजन से बचाएं और अपने दूसरे कामों पर ध्यान दीजिए। कहीं अन्य चीजें इग्नोर न होने लगें।

7: दूसरों की बातों पर बहुत अधिक भरोसा न करें अन्यथा आप सही ओर गलत में फंसकर जरुरी चीज़ों को नहीं कर पाएंगे। अगर कोई प्रोजक्ट पूरा हो गया है तो उसे सभी के सामने लाने का सही समय है।

8: आज के दिन आपको पिता से कुछ डांट सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति थोड़ी हाथ से फिसलती लगेगी। लेकिन परेशान नही हों क्योंकि शाम होते होते स्थिति आपके पक्ष में दिखाई देगी।

9: बहुत अधिक मानसिक चिंताओं से आप आज थोड़ा मुक्त होंगे। अगर किसी बात को लेकर दुविधा में हैं तो किसी की मदद लेने से आपको लाभ होगा।


Next Story