भारत

अंक ज्योतिष, 29 मई 2022

Nilmani Pal
29 May 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 29 मई 2022
x

1:

मूलांक एक वाले जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। आपका भूतकाल में कोई सोचा विचारा हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में अच्छे लाभ की प्राप्ती होगी। आज धन का अचानक से आगमन होगा, जो आपको आंतरिक रूप से खुशी पहुंचाएगा। सेहत के लिहाज से समय बहुत अच्छा रहेगा। बहुत समझदारी और सुझबूझ से आज आप अपना दिन व्यतीत करेंगे। कोई मेहमान अचानक से आकर आपको खुशी पहुंचा सकता है।

2:

मूलांक दो वाले जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने ऊपर धन व्यय करेंगे, आप आज अपनी सारी इच्छा की चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको अचानक से कोई खुशखबरी मिलेगी, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। आज साज-सज्जा की चीजों पर आप धन निवेश करेंगे और बहुत प्रफुल्लित भी होंगे। थोड़ा परिवार में संयम रखने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ आज आपके संबंध सुखद रहेंगे, इससे आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा।

3:

मूलांक तीन वालों का दिन आज ठीक-ठीक रहेगा। आपके दिमाग में आज बग़ैर बात के उलझन बनी रहेगी। आज आप अपनी जिद में आकर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आपको थोड़ा संयम से चलने की जरूरत है अन्यथा बेवजह की मुसीबत मोल ले सकते हैं। अपने बड़ों की कही हुई बातों को आज आप ध्यानपूर्वक सुनें तो आपको लाभ होगा। उपाय के तौर पर आज आप मां दुर्गा का पाठ करें, आपको लाभ लाभ का अनुभव होगा।

4:

मूलांक चार वाले जातकों का दिन आज अच्छा जाएगा। आज आपको कार्य में सामान्य से अधिक मुनाफा होगा। काफी लंबे समय से जो आपको धन से जुड़ी परेशानी चल रही थी, वह आज ठीक होती दिख रही है। यदि आपने किसी प्रकार के ऋण के लिए विचार बनाया था, तो वह आज आपके हक में हो जाएगा। मन थोड़ा परेशान रह सकता है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। माता की सेहत का आज आपको विशेष ध्यान रखना है।

5:

मूलांक पांच वालों का दिन आज अच्छा रहेगा। आपके स्वभाव में एक विचित्र सा तेज रहेगा, जो आपको सम्मान दिलाने के योग भी बना सकता है। आज ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है, जो निकट भविष्य में आपको प्रचलित करेगा। सार्वजनिक रूप से आपके नाम की ख्याति बढ़ेगी। व्यवसाय में लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। उपाय के तौर पर पिता और पुत्री को कुछ मीठा खिलाएं।

6:

मूलांक छः वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आपकी बुद्धि की तीव्रता बहुत अच्छी रहेगी और आपकी बातों को लोग विशेष महत्व देंगे। आज आप अच्छे वक्ता साबित होंगे, आपके बोलने की कला उभरकर बाहर आएगी। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें अन्यथा बिना वजह मानसिक तनाव झेलेंगे। आप व्यापार को चलाने की कोई नई नीति सोच सकते हैं। परिवार के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे।

7:

मूलांक सात वालों का दिन सामान्य रहेगा। आपके व्यापार में कोई बेवजह की अड़चन आपको परेशान कर सकती है। आज आपकी इच्छा के विरुद्ध कार्य होते दिखेंगे। कोई बात सारा दिन आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। आज धन कहीं निवेश करने का विचार बना सकते हैं। आप अपनी संतान की सलाह लेकर कोई कार्य करेंगे तो आपको व्यापार में अत्यधिक लाभ की प्राप्ति होगी।

8:

मूलांक आठ वालों का दिन कुछ अड़चन से भरा रहेगा। आज दिन भर अपने व्यवसाय को लेकर काफी निराशा का अनुभव होगा। अगर आप किसी उत्पत्ति उद्योग से जुड़े हैं तो आपको बहुत लाभ की प्राप्ति होने वाली है। भूमी से जुड़े हुए व्यापार को भी आज प्रत्यक्ष लाभ मिलेंगे। घर में किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचें अन्यथा आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी होने की आशंका दिख रही है।

9:

मूलांक नौ वाले जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आपका भाग्य संपूर्ण साथ देगा, कोई ऐसे मार्ग दिखाएगा जो आपको बहुत सुख की अनुभूति देगा। आपकी संतान विदेश जाने के बारे में सोच विचार बना सकती है, जो उसके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद ना करें।


Next Story