भारत

अंक ज्योतिष, 29 जनवरी 2023

Nilmani Pal
29 Jan 2023 12:36 AM GMT
अंक ज्योतिष, 29 जनवरी 2023
x

अंक 1

सामाजिक कार्यक्रमों का आनंद ले किन्तु बुराइयों से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से बचें। आपके जीवन का कोई विशेष व्यक्ति किसी मुसीबत या बिमारी का सामना कर सकता है। अतीत का कोई अवशेष आपके सामना आ सकता है।

शुभ अंक-17

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 2

अगर बदलाव को अनदेखा नहीं कर सकते हो तो उसे अच्छे से संभालें। आज आपका दिन आपको अच्छे और बुरे दोनों अनुभव कराएगा। हर काम में सफलता प्राप्त होगी, बस वाहन सही तरीके से चलाये और आपके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- भूरा

अंक 3

महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपके ध्यान की ज़रूरत है। किसी डील के अंत के लिए अभी आपको बैठकों या अनुबंधों में शामिल होना पड़ सकता है। घर पर किसी भी मतभेद को हल करने के लिए आप अपने सबसे नज़दीकी लोगों की जरूरतों पर ध्यान दें।

शुभ अंक-7

शुभ रंग- केसरिया

अंक 4

अपने अंदर की आवाज़ को सुनने का समय आ चुका है। अपने भय को अपने सिर पर हावी न होने दें। चिंता न करें क्योंकि सब कुछ ठीक है और आप सही रास्ते पर है। देर है अंधेर नहीं।

शुभ अंक-5

शुभ रंग- नारंगी

अंक 5

एक यात्रा या किसी कक्षा में दाखिला ले कर आप अपने दिमाग से चिंताओं को दूर कर सकते हैं। अच्छा भाग्य शायद धन या एक नए करियर विकल्प के रूप में अभी आपके जीवन के मार्ग का नेतृत्व कर रहा हैं।

शुभ अंक-9

शुभ रंग- सफेद

अंक 6

अपने दोस्तों के प्रति आप भावुक है। आप को हर कार्य मे अपने दोस्तों के समर्थन और संगति पसंद है। जैसे ही आप अपने अंदर के प्यार और असीम शक्ति को समझेंगे वैसे ही आपको आनंद, स्नेह और ऊर्जा प्राप्त होगी।

शुभ अंक-10

शुभ रंग- पीला

अंक 7

आध्यात्मिकता और रचनात्मकता अभी आपको प्रेरित कर रही है। काम आपके तनाव का कारण बन सकता है। रोमांस के लिए समय निकालें। अधूरे रिश्तों को समाप्त कर सकते हैं। नए अवसर और आय के नए स्रोत अब दिखने लगे हैं।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- लाल

अंक 8

अपने डरों पर काबू पा कर अपने जीवन में आगे बढ़ें। चुनौतियों को स्वीकार करें और अपने विचारों को लोगों के साथ बांटें। चाहें आप नयी दिशा को चुनें या पुरानी राह पर चलें, दोनों ही सूरतों में आपकी सफलता अटल हैं।

शुभ अंक-25

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 9

आपको घरेलू मामलों पर चर्चा करने के लिए शायद कुछ मीटिंग्स की जरूरत हो सकती है। आप अभी पारिवारिक मुद्दों को सुलझाना चाहते हैं क्योंकि यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। किसी बड़े स्तर की योजना पर निर्णय ले सकते हैं।

शुभ अंक-21

शुभ रंग- हरा

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story