भारत

अंक ज्योतिष, 28 मई 2022

Nilmani Pal
28 May 2022 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 28 मई 2022
x

1: जन्मतारीक की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 1 है आज का दिन उनके लिए बहुत अधिक पक्ष में दिखाई देने वाला है। किसी का हस्तक्षेप और लोगों का असर आपको परेशान कर सकता है। हालांकि, आपको सलाह है कि आज हर तरह की परिस्थितियों में आपको खुद को भावुक और कमजोर होने से संभालना है।

2: जन्मतारीक की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 2 है आज के दिन हो सकता है की घरेलू स्तर पर आप मानसिक दबाव को न सह पाएं। आपके लिए किसी भी चीज को बेहतर करना आसान नहीं होगा। धार्मिक पक्ष से भी आप कमजोर रह सकते हैं।

3: जिन लोगों का मूलांक 3 है आज के दिन हो सकता है कामकाज में आज आपका ज्यादा मन न लग पाए। आज के दिन आप घर में पूजा पाठ भी करवा सकते हैं। अपने परिवार के लिए किसी सुख भोगी चीज की खरीद कर सकते हैं। जिससे आपका काफी धन खर्च होगा। लेकिन अधिक खर्चे आपकी दिक्कत बढ़ा सकते हैं। इसलिए सोच समझकर ही खर्चे करें।

4: जन्मतारीख के अनुसार, जिनका मूलांक 4 है आज के दिन खुशियां और उमंग आपसे दूरी बना सकती हैं। हो सकता है कि आज के दिन आप खुद को थोड़ा कमजोर महसूस करें। शाम तक स्थिति कुछ नियंत्रण में दिखाई देगी।

5: जन्मतारीख की गणना का आधार पर जिन लोगों का मूलांक 5 है आज के दिन परिवार में अशांति का माहौल बन सकता है। इसलिए आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा की आप खुद को शांत रखें। चाहें तो अपनी पसंद का कुछ करें। उलझन में पड़ने से खुद को बचाएं।

6: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 है आज आपके घर कुछ मांगलिक कार्य होने की संभावना बन सकती है। फिलहाल, आपके खर्च भी अधिक हो सकते हैं। आज के दिन अपने बच्चों के साथ बिताएं और खरीदारी करने के लिए उन्हें अपने साथ लेकर जाएं।

7: जिन लोगों का मूलांक 7 है आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। आज के दिन आप घर या गाड़ी खरीदने के योग बन सकते हैं। आपको अपने भाग्य को बेहतर करने के लिए परिश्रम अधिक करने की जरूरत होगी।

8: जन्मतारीख की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 8 है आज के दिन का आरंभ ज्यादा कुछ न दे पाए लेकिन, आपको कुछ ऐसी चीजें सुनने को मिलेंगी जो आपके काम आ सकती हैं। परिवार में खुशियों का आगमन तभी होगा जब कोई व्यक्ति अपनी जिद को बीच में न आने दें।

9: जन्मतारीख की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 9 है आज के दिन प्यार को लेकर जोर जबरदस्ती से बचें। कुछ अच्छी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। इस वक्त आपकी बचत पर भी असर पड़ सकता है इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।


Next Story