भारत

अंक ज्योतिष, 28 दिसंबर 2021

Nilmani Pal
28 Dec 2021 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 28 दिसंबर 2021
x

1:

काम को लेकर आप पर सवाल उठ सकते हैं। आप अपने काम में इस समय लापरवाही से बचें। कार्यक्षेत्र में तनाव की स्थिति रह सकती है लेकिन दोपहर होते होते स्थिति संभलने लगेगी।

2:

कुछ मामलों में अधिकारी के साथ बहुत अधिक बात न बन पाए। आपके लिए जरूरी है कि इमोशन से खुद को बचाकर रखें। इस समय अधिक क्रोध ओर जल्दबाजी के फैसले न लें।

3:

अपने पिता के साथ आज जितना संभव हो सके नम्रता के साथ काम करें। परिवार में आप पर निगाह अभी भी रहने वाली हैं। कुछ चीजों को लेकर कन्फ्यूजन में भी रहने वाले हैं। किसी की मदद से काम बनेगा।

4:

किसी भी प्रकार की उदासी से बचें और उत्साह के साथ आगे बढ़ें। प्यार के मामले में आज आपको इजहार भी मिल सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं।

5:

आज थोड़ा आप सुस्ती से काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और मास्क लगाकर रखें। अपने खान-पान के प्रति लापरवाही से बचने की जरुरत है।

6:

भाग्य का साथ आज आपको काम में कुछ अच्छे नतीजे देने वाला होगा। बच्चों को लेकर आप भी खुद बच्चे बन जाने वाले हैं। देवी दुर्गा के 11 नामों का स्मरण करें, सफलता मिलेगी।

7:

दोस्तों के साथ बातचीत से कुछ अच्छे परिणामों की प्राप्ति करने में आप सफल होंगे। अपने काम को कर भी पाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत वाला हो सकता है।

8:

आप घर और बाहर दोनों ही मोर्चे पर बहुत ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। किसी स्त्री पक्ष का सहयोग सहायक सिद्ध हो सकता है। इस समय आप मानसिक रूप से कुछ संतोष की अनुभति अनुभव कर सकते हैं।

9:

धन के मामले में स्थिति अनुकूल रह सकती है। जीवनसाथी आपके लिए आज खर्चे करने वाला है। किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदे का सौदा होगी।

Next Story