भारत

अंक ज्योतिष, 27 मार्च 2022

Nilmani Pal
27 March 2022 12:31 AM GMT
अंक ज्योतिष, 27 मार्च 2022
x

1: जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 1 है आज उनके काम के क्षेत्र में मतभेद दिखाई देंगे। आज किसी से ऑफिस में बहस हो सकती है। आज किसी के भी साथ अधिक तर्क वितर्क न करें तो ही आपके लिए बेहतर होगा। आज आप पर काम की अधिक जिम्मेदारी रहने वाली है। ऐसे में आप कुछ दबाव महसूस कर सकते है। प्यार के मामले में आज आपको कुछ कम ही सहयोग मिलेगा। आज अपने कारोबार का ध्यान रखें किसी की दखल से आप परेशान हो सकते हैं।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज उन्हें समझदारी के साथ आगे बढ़ना अच्छा होगा। आज आप मस्तमौला रहेंगे लेकिन अगर आप इसी तरह से आगे बढ़ते रहेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है। आज काम करते वक्त पूरी सावधानी बरतें। किसी भी तरह का शॉर्टकट तरीका न अपनाएं। अपने बच्चे के साथ आज अच्छा समय बीताएंगे। कुछ मामलों में आज आपके मित्र आपका पूरा सहयोग करेंगे।

3: जिनका मूलांक 3 है उनके लिए आज के दिन कुछ चीजें मन के मुताबिक हो सकती है साथ ही आज आपको कुछ मदद भी मिल सकती है। आज प्यार के मामले में आप थोड़े अधिक संजीदा दिखाई देंगे। आज किसी काम से आपको घर से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज कामकाज में संभलकर ही आगे बढ़ा तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आज आपको मानसिक रूप से थोड़ी चिंता में रह सकते हैं।

4: जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 4 है आज वह चुपचाप रहकर ही अपने काम को करने का मन बनाएंगे। हो सकता है अधिक उत्साहित होने के कारण आप ऐसा न कर पाएं। आज किसी के भी साथ लड़ाई झगड़ा करने से बचें। आज किसी तेज धार वाली वस्तु से चोट लगने की संभावनाएं हैं इसलिए किसी भी चीज का प्रयोग करते वक्त सावधानी बरतें। आज भाई के साथ कोई मनमुटाव बढ़ सकता है। उत्साहित रहेंगे और मेहनत से अपने अधूरे कामों को भी पूरा करने की कोशिश करेंगे।

5: जिनका मूलांक 5 है आज उनके मन में कुछ ऐसी बातें होंगी जिनके अनुसार आपका काम नहीं बन पाएगा। ऐसे में थोड़ा जरूरी कामों में कुछ समय के लिए टाल देना ही आपके लिए बेहतर होगा। आज का दिन कुछ उदासी भरा रह सकता है। हालांकि, शाम के समय आपकी स्थिति में सुधार होगा। आज आपको अपने साथी के साथ समय बिताने के कम ही अवसर मिलेंगे।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है उनका दिन आज कुछ खींचतान भरा रह सकता है। प्यार को लेकर आज आप कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिखाई दे सकते हैं। हो सकता है की आपको ऐसे में कोई बेरुखी पसंद न आए। हो सकता है कि कार्यस्थल पर नौकरीपेशा वर्ग के लोगों की अपने सहयोगियों के साथ बातचीत न बन पाएं। दूरी के चलते सही से बात भी न हो पाने के कारण कुछ चीजें सही से साफ न हो पाए ऐसे में थोड़ा धैर्य से काम लें। आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं।

7: जन्मतिथि के अनुसार, मूलांक 7 वाले आज अपने काम को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज कुछ मामलों को लेकर आप अच्छी योजना बना सकते हैं। आपकी सोच आज कुछ तेज रहने वाली है साथ ही आज आप अपने कामों को जल्द से जल्द पूरा कर लेने पर विचार भी करेंगे। फिलहाल, आपको आर्थिक मामलों को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।

8: मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला और असहज वाला रह सकता है। कुछ मामलों में आपको अपने बड़ों की सलाह आज काम आ सकती है। इतना ही नहीं आज धन की कुछ हानि होने के कारण आपको परेशानी हो सकता है। आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में मनमुटाव अधिक रहेगा। कुछ कामों के कारण आपको अचानक ही किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

9: जन्मदिन की तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 9 है आज उनके काम पूरे हो सकते हैं और आपकी मेहनत भी आज अधिक रहने वाली है। अपने कामों को लेकर कुछ ज्यादा ही तेजी दिखाने वाले है। आज अपने क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। दिन आपके पक्ष में हो सकता है बस थोड़ा संभल कर काम करना होगा। प्रेमी का साथ मिलेगा और दोस्तों के साथ मस्ती का अवसर भी मिल सकता है


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story