भारत

अंक ज्योतिष, 26 मार्च 2022

Nilmani Pal
26 March 2022 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 26 मार्च 2022
x

1: जिन लोगों का मूलांक 1 है आज वह किसी बात को लेकर अधिक सोच विचार कर सकते हैं। शाम के होते-होते किसी बात को लेकर तनाव अधिक हो सकता है। आज कुछ मामलों में परिवार के लोग आपका साथ देंगे। जिससे आप अपनी कुछ परेशानियों से राहत पा सकते हैं।

उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें।

2: जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 2 है आज वह लोग कुछ चीजों को लेकर अधिक उत्सुक दिखाई दे सकते हैं। आज जिस बात को लेकर आप अधिक चिंतित हैं उसमें आपको निराशा हाथ लग सकती हैं। आपको सलाह है कि आज का दिन अधिक से अधिक अपने लोगों के साथ बिताएं।

उपाय – ओम नम: शिवाय मंत्र का जप करें।

3: आज का दिन मूलांक 3 वालों के लिए मिले जुले परिणामों वाला रहेगा। आज आपके जो पुराने काम अधूरे हैं वह आज बनते नजर आएंगे। आज आपका खर्च भी अधिक रहेगा। आज अपने खाने पीने को लेकर अधिक सोच विचार में रह सकते हैं। आज आपको नींद की समस्या हो सकती है। ज्यादा सोच विचार करना आपको परेशानी में डाल सकता है। आज आपको हर काम में अधिक मेहनत करनी होगी।

उपाए – बाल गोपाल का पूजन करें।

4: जन्मतिथि के अनुसार, जिन लोगों को मूलांक 4 है उन्हें आज अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिक सावधानी बरतने की जरुरत है। आज आपकी लापरवाही से दूसरों के लिए परेशानी बढ़ सकती है। आज जो भी काम हैं उन्हें एक एक करके पूरा कर सकते हैं। इस समय आपका नए प्रेम संबंधों के कारण ध्यान भटक सकता है। जिस वजह से आपके कामों में देरी हो सकती है।

उपाय – तुलसी को दीप दिखाएं।

5: मूलांक 5 वाले लोग आज अपनी सोच को लेकर काफी ज्यादा आगे रहेंगे। हालांकि, आपको इस बात का खास ख्याल रखना होगा कि आपके किसी व्यवहार के कारण कोई आपका नाम खराब न करे और आपका काम प्रभावित न हो। आज दूसरों की प्रतिक्रिया पर भी थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपके पास खेल कूद और मस्ती का भी पूरा मौका रहेगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन में उभर सकती हैं जिससे आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय – सुहागन स्त्री को मेहंदी का दान करें

6: मूलांक 6 वालों को आज अपने काम को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। हो सकता है की कुछ दूसरे लोग आपकी चीजों को अपना बता दें। इसलिए आज अपनी चीजों को लेकर अधिक सजग रहें। आज आपकी मुलाकात नए लोगों से हो सकता है साथ ही किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं।

उपाए – चांदी की चेन पहनें या चांदी की गोली साथ रखें।

7: जिन लोगों का मूलांक 7 है आज उन्हें नौकरी में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला रहेगा। हो सकता है कि आज आपको अपने कामों से ज्यादा लाभ न मिले लेकिन, संतोषजनक परिणाम तो जरूर आपको मिल जाएंगे। बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सजग रहने की जरूरत है।

उपाय -मोर पंख मंदिर में दान करें।

8: जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 8 है हो सकता है कि वह आज दूसरों के दबाव के चलते अपने मन की बात न कर पाएं। लेकिन आज आपको अपने कामों में लाभ मिलेगा। आज के दिन कोई आपकी अधिक प्रशंसा कर सकता है। आज किसी भी काम को लेकर लापरवाही न बरतें। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

उपाय – देवी लक्ष्मी की पूजा करें।

9: जिनका मूलांक 9 है आज वह अपने दिन की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ करेंगे। आज आपके काम तो बनेंगे लेकिन, उनमें देरी की संभावनाएं हैं। आज आपके मन में काफी बेचैनी रहने वाली है, इसलिए अपने किसी मित्र या किसी बड़े की सहायता लेने से आपको बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है।

उपाय – जल में कुमकुम मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।


Next Story