भारत

अंक ज्योतिष, 26 फरवरी 2022

Nilmani Pal
26 Feb 2022 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 26 फरवरी 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आप अपनी सूझबूझ और सकारात्मक सोच के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होगा जिससे आप पूरे दिन उत्साहित रहेंगे। परिवार के साथ भी आज आप अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में एक खुशनुमा माहौल बना रहेगा। जीवन साथ भी आपका पूरा सहयोग करेंगे।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज भाग्य उनका पूरा साथ देगा। किसी नीजी संबंधी से आपको व्यापार में धन लाभ होता दिखाई दे रहा है। व्यापार के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए आज कुछ नए मार्ग सोच सकते हैं। यदि व्यापार में धन निवेश करेंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। परिवार के साथ आज आप अच्छा समय बिताएंगे। आपका जीवनसाथ आज आपके लिए एक अच्छा सलाहकार साबित होगा।

3: मूलांक तीन वाले लोगों का आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के मामले में आज का दिन फलदायक रहेगा। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में अपना धन निवेश कर सकते हैं जो आने वाले समय में आपको अच्छा फल देगा। परिवार के सदस्यों के साथ आज का दिन सुखपूर्वक रहेगा। हांलाकी जीवनसाथी के साथ दिन मिलाजुला रहेगा, लेकिन आपके लिए गए फैसलों में वह पूरा साथ देंगे।

4: मूलांक 4 वाले लोगों का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। जो कार्य आपने सोचे हुए हैं वह पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। इतना ही नहीं आज आपका अपने किसी प्रिय मित्र से विवाद बढ़ सकता है। व्यापार की बात करें तो आज आपके कार्यस्थल पर काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस वजह से आप कुछ परेशानी भी रहेंगे। यदि आज आप अपनी नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं तो फिलहाल के लिए इस निर्णय को टाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है इसीलिए आज अपने क्रोध पर काबू रखें।

5: जिनका मूलांक 5 है उनके लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार के लिए भी आज का दिन बेहतर है। जिस वजह से आज आपके धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धन से संबंधित आपकी परेशानियां अब खत्म होती दिख रही हैं। नौकरीपेशा लोगों की आज अपने सहकर्मियों के साथ नोक-झोंक हो सकती है। आपको सलाह है कि आज अपनी भाषा पर नियंत्रण रखें और कुछ बातों को अनसुना कर दें। तभी आपका दिन शांति से बित पाएगा। परिवार के साथ दिन सामाान्य रहेगा। हांलाकि, जीवनसाथी के साथ आज संबंध अच्छे रहेंगे।

6: मूलांक 6 वाले लोग आज ज्यादा व्यस्त रहेंगे। दिनभर बिना किसी काम के आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। यदि आज आप अपने परिवार के लोगों की सलाह से धन निवेश करते हैं तो आपको भविष्य में धन लाभ होगा। अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अपने साथियों क साथ आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आज दिन अच्छा बितेगा। यदि आप आज अपने जीवनसाथी को अचानक से कोई उपहार देकर सरप्राज करते हैं तो आपके व्यापाार के लिए ये बहुत फायदेमंद साबित होगा।

7: मूलांक 7 वाले लोगों को दिन धन के लिहाज से अच्छा रहेगा। आज आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपके सामने पैसों को लेकर कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। नौकरी पेशा लोगों की बात करें तो आज आपके कार्यस्थल पर आपका नाम और रूतबा दोनों में बढ़ोतरी होगी। हांलाकि व्यापार के मामले में आज का दिन सामान्य ही रहेगा। व्यापारियों के पास आज अच्छा प्रस्ताव आ सकता है उसे स्वीकार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आज कुछ नोक-झोंक हो सकती है । इसलिए आज आप शांत रहें और क्रोध न करें ।

8: मूलांक 8 वालों का दिन आज कुछ खास नहीं होने वाला है। आज आपके सोचे हुए कार्य पूरे नहीं होंगे। धन के लिहाज से भी दिन सामान्य रहेगा। आज आप कही पर भी धन का निवेश ना करें। अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सचेत रहे। बाहर के खाने से परहेज करें नहीं तो आपका स्वास्थ्य खराब रह सकता है इसीलिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें।

9: मूलांक 9 वालो का आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी । आज आपके धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपका रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है उसी धन को कहां उपयोग करने को लेकर भी आप योजना बना सकते हैं। आज आप अपने आप को बहुत ऊर्जावान महसूस करेंगे जिसके चलते आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छे से सभी कार्यों को पूरा करेंगे।


Next Story