
अंक 1
इस अंक के लोग बहुत ही समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति होते हैं। सोच-समझ करके ही फैसला लेने में यकीन करते हैं। आज अपने भविष्य के फैसले लेने में कामयाब रहेंगे। धन पर आज अधिक खर्च होगा। रिश्तेदारों से गलत सलाह मिल सकती है। सावधान रहें।
शुभ अंक- 26
शुभ रंग- पीला
अंक 2
अगर कोई सरकारी काम अटका हुआ है तो वह रफ़्तार पकड़ेगा। आज के दिन आपके घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। दिन के शुरुआत में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। युवक युवतियों का दिल टूट सकता है। पेट की तकलीफ से आप परेशान हो सकते है।
शुभ अंक- 22
शुभ रंग- सफेद
अंक 3
आज दिन उत्तम रहेगा। भाग्पय का पक्ष प्रबल रहेगा। पत्नी का साथ मिलेगा। अपने कार्यो में नयी तकनीक का प्रयोग करे तो उन्नति होगी। क्रोध से बचनें की कोशिश करे। आज मनोरंजन और रोमांस का दिन है,जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 4
आज आपके साथ कोई छोटी मोटी दुर्घटना होने का खतरा है। वाहन धीरे चलाएं। परिश्रम से आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज मनोरंजन में मन ज्यादा लगेगा। आज प्रेम को लेकर महत्वपूर्ण दिन है नए प्रेम संबंध बनेंगे, पुराने संबंध प्रबल होंगे। सहयोग से व्यापार में प्रगति होगी।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- फिरोजी
अंक- 5
जीवनसाथी से लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। शेयर बाजार में निवेश से से अच्छा लाभ मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पिता की सेहत परेशान करेगी। आज आपका भाग्य साथ देने वाला है। लाभ भरा दिन रहेगा। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक- 14
शुभ रंग- जामुनी
अंक 6
व्यापार का बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। पति-पत्नी में गलतफहमियां बढ़ सकती है आपसी तकरार हो सकता है। दिन व्यस्तता से भरा रहेगा आराम करने का भी समय नहीं मिलेगा माता के आशीर्वाद से नया कार्य शुरू करें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग - लाल
अंक 7
आर्थिक लाभ होने का भी पूरा योग बना हुआ है। समय अनुकूल है। आपके शौक पूरे होंगे विद्यार्थियो का रिजल्ट अनुकूल आएगा। कार्य के सिलसिले में बाहर जा सकते है। मानसिक रूप से आप डर तनाव और अन्य परिसरों से मुक्त रहेंगे।
शुभ अंक- 23
शुभ रंग- सफेद
अंक 8
आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवनसाथी के स्वस्थय का ध्यान रखें। जो जातक विवाह करने में इच्छुक है उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, नए संबंध बन सकते है। अपने आत्मविश्वास एवं विवेक से आप आज जो भी कार्य करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
शुभ अंक- 15
शुभ रंग- हरा
अंक 9
आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे। सतर्क रहें किसी साजिश का शिकार हो सकते है, साथ ही आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरुरत है। विदेश जाने का योग बन सकता है।
शुभ अंक- 19
शुभ रंग- नारंगी
