भारत

अंक ज्योतिष, 25 मार्च 2022

Nilmani Pal
25 March 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 25 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और करियर के मामलों में बेहतर रहने वाला है। अपनी कमाई और खर्चों के बीच आप संतुलन बनाए रख पाएंगे। कुछ नए मौके भी आज आप प्राप्त कर सकते हैं। कोई उपहार मिल सकता है। किसी बात से आपको खुशी भी मिलने वाली है। वैसे कार्यक्षेत्र की कुछ उलझनों की वजह से मन परेशान हो सकता है। गृहस्थी में दिन सामान्य रहेगा।

उपाय – आज के दिन सेब का दान करना शुभ रहेगा।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है उन्हें आज व्यवसाय और कार्य क्षेत्र के फैसले बहुत ही सावधानी से लेने होंगे नहीं तो परेशानी होगी। आज विद्यार्थी वर्ग के लोगों को अपने भविष्य के बारे में चिंतन करने की जरूरत है, पढ़ाई की बजाय दूसरी बातों पर मन ज्यादा जाएगा। आपके लिए सलाह है कि आप अपने कर्तव्य का पालन गंभीरता से करें, इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

उपाय – अपने पास गणेश जी का सिंबल रखें।

3: मूलांक 3 वाले लोग आज कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे जो उनके लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं। साथ ही आज इस मूलांक के लोग कुछ शुभ कार्यों को भी अंजाम दे सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपका धन खर्च हो सकता है लेकिन, आप इस शुभ कार्य के होने से काफी प्रसन्नता महसूस करेंगे।

उपाय – पशुओं को चारा खाने को डालें।

4: जन्मतिथि के अनुसार, जिनका मूलांक 4 है वह आज व्यापार में कुछ नया कर सकते हैं। हालांकि आज आपकी तबीयत थोड़ी बिगड़ सकती है अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आपको वाहन चलाते समय और जोखिम वाले काम को करते समय अतिरिक्त सतर्कता का पालन करना चाहिए, चोट चपेट की आशंका है।

उपाय – दही खाकर ही घर से निकलें।

5: मूलांक 5 वाले लोग आज परिवार के किसी काम से यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी माता के साथ आपका लगाव अधिक रहेगा। आज आप किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए अपनी लिस्ट तैयार कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को इस समय पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

उपाय – रुद्राक्ष की माला धारण करें। अथवा रुद्राक्ष अपने साथ रखें।

6: जिनका मूलांक 6 है वह लोग आज अपनी तबीयत का पूरा ख्याल रखें। नौकरी पेशा वर्ग के लोगों को आज कार्यस्थल पर कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं आपके बॉस आपको सुना भी सकते हैं। वाहन का इस्तेमाल करते हुए आज ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।

उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।

7: जन्म की तारीख के अनुसार, जिनका मूलांक 7 बैठता है वह लोग आज प्यार के मामले में अधिक जल्दबाजी कर सकते हैं। लेकिन आपको थोड़ा सब्र रखने की जरूरत है तभी जाकर आपका काम बनेगा। इस मूलांक के विद्यार्थी वर्ग के लोगों आज अपनी पढ़ाई को लेकर अधिक चिंतित रह सकते हैं।

उपाय – दुर्गा के 108 नाम जपे।

8: जन्म की तारीख के अनुसार, जिनका मूलांक 8 है आज उनका कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। आपको सलाह है कि आज अपने कामों को जल्द से पूरा कर लें। दूसरों के भरोसे काम न छोड़े वरना आपके काम समय से पूरे नहीं होंगे। आज अपने जरूरी कागजातों को संभालकर रखें वरना खो सकते हैं।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।

9: जिन लोगों का मूलांक 9 है वह आज अधिक व्यस्त रह सकते हैं। आज आपके पास बहुत ज्यादा काम हो सकता है। आज आपको कुछ नई चीजों की खरीदारी करने के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आज के दिन किसी के साथ भी बहस न करें। हो सकता है कि आज आपके कुछ काम उस तरह से न हो जिस तरह से आपने सोचा है।

उपाय – कमल का फूल देवी को अर्पित करें।


Next Story