भारत

अंक ज्योतिष, 24 मार्च 2022

Nilmani Pal
24 March 2022 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 24 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कारोबार में तेजी देखने को मिलेगी जिससे आर्थिक लाभ होना संभव है। हो सकता है कि आज आपको किसी जरूरी काम से कहीं बाहर जाना पड़े। आज पैसों का लेनदेन करते वक्त अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। दूर रह रहे मित्रों और संबंधियों से संपर्क हो सकता है। क्रोध पर काबू रखें, किसी का व्यवहार परेशान करेगा।

उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें। बड़े भाई से आशीर्वाद लें।

2: जन्मतिथि के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 2 है उनके लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ अधिक समय बिताएंगे और खूब आनंद लेंगे। हालांकि, आज आप कुछ समय के लिए एकांत में भी रहना पसंद करेंगे। आज आपको घर परिवार के लोगों पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है।

उपाय – माता पार्वती को सिंदूर भेंट करें, दुर्गा सप्तशती के 12 वें अध्याय का पाठ करें।

3: मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को आज कार्यस्थल पर प्रशंसा मिलने की उम्मीद है। अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं। हो सकता है कि आज आप घरेलू स्तर पर अपने काम को सही से न कर पाएं। जीवनसाथी के प्रति थोड़ा नम्र रहने की जरूरत है।

उपाय – खाने की वस्तु दान करें।

4: मूलांक 4 वाले लोग आज अपने स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। हो सकता है कि आज आप किसी और की बातों पर अधिक ध्यान दें जिस कारण बाकी लोग आपसे नाराज हो जाएं इसलिए सुनें सबकी लेकिन जो भी फैसला लें उसे बहुत गंभीरता से सोचें। व्यापार के लिहाज से आज का दिन उत्तम रहने वाला है। आज कारोबार में मुनाफे के योग बन रहे हैं। नौकरी में दिन मिलाजुला रहेगा। प्लानिंग के साथ काम नहीं करेंगे तो कुछ काम अटक सकते हैं।

उपाय- तुलसी के पत्ते भगवान विष्णु को अर्पित करें। ओम रां राहवे मंत्र का जप करें।

5: मूलांक 5 वाले विद्यार्थी वर्ग के लोग आज अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर सोच विचार करेंगे। आज इस मूलांक के लोग भविष्य की योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। माता पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आज अचानक से ही आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे जो आपके बेहद करीब हैं और जिससे मिलने की योजना आप कई दिनों से बना रहे हो। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग पाएंगे। शाम के वक्त खरीदारी पर धन खर्च हो सकता है।

उपाय- लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। केसर का तिलक लगाएं।

6: मूलांक 6 वालों का आज का दिन बहुत सी व्यर्थ चीजों में अधिक लगने वाला है। आज आप अपने काम को लेकर दूसरों पर अधिक निर्भर रहने वाला हैं। जिससे आपको काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। आपको सलाह है की अपने प्रयासों को जारी रखें।

उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें.

7: जिन लोगों का मूलांक 7 है उनके लिए आज बेहद जरूरी है कि वह अपने कामों को समय पर निपटाएं। जिसके लिए आपको स्वयं ही जरूरी चीजों की लिस्ट बना कर रखनी चाहिए। इससे समय-समय पर आप अपने कामों पर नजर बनाकर रख सकते हैं। आज आप अपने भाई बहनों के साथ समय बिताएंगे।

उपाय – इत्र का उपयोग करें।

8: मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। फिलहाल, आपका समय बेहतर है इस समय आपको कई जगहों पर सफलता के मौके मिलने वाले हैं। बस अपने लक्ष्य पर थोड़ा ध्यान रखे और अपने प्रयासों में कमी न आने दे। हालांकि, आज आपको काम करते वक्त थोड़ा सावधान रहने की जरूरत होगी।

उपाय – काले कुत्ते को दूध पिलाएं।

9: मूलांक 9 वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लोग आज अपनी पढ़ाई के लिए किसी का सहारा ले सकते हैं। जिसके लिए आप ट्यूशन क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। आज काम को लेकर आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं हो सकता है की इस वजह से आप अपने घरवालों को समय न दे पाएं।

उपाय – घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लीजिए।


Next Story