भारत

अंकज्योतिष, 23 मार्च 2022

Nilmani Pal
23 March 2022 12:36 AM GMT
अंकज्योतिष, 23 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मिला जुले परिणाम देने वाला रहेगा। इस समय कोई भी काम करने से पहले अपने आसपास के लोगों से तालमेल मिला लें ऐसा करने से आपके काम बन जाएंगे। प्यार के मामले में आज का दिन बेहतर रह सकता है। हो सकता है कि आज आपका पार्टनर आपको सभी भावनाओं को समझे।

उपाय – शिव पूजन करें।

2: मूलांक 2 वाले लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रह सकता है। इस मूलांक के लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के होते हैं। आज आपका असर लोगों पर होने वाला है। यानी कि आज लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। हालांकि, आपको सलाह है कि यदि आज आप थोड़ा कम बोलें तो आपके काम बन जाएंगे। साथ ही आज अपनी वाणी और अपने गुस्से पर पूरा काबू रखें।

उपाय – सफेद गुलाब माता को चढ़ाएं।

3: जन्मदिन की तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 3 है उनके काम में आज एकाग्रता की कमी रह सकती है। आप आज दूसरों की और ज्यादा आकर्षित रह सकते हैं। खुद पर काबू रखें और अपनी योजनाओं को अमल करें। वरना आपके काम निपटने में काफी समय लग सकता है। जिससे आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उपाय – तुलसी पर दीपक जलाएं।

4: जिन लोगों का मूलांक 4 है उन्हें आज सलाह है की किसी पर भी बहुत जल्द और आसानी से विश्वास न करें। अपनी सोच और समझ के साथ काम करेंगे तो आपको लाभ होगा। इस मूलांक के विद्यार्थी वर्ग के लोगों का आज नए शोध के मौके मिलेंगे। खुद को साबित करने का इससे अच्छा मौका शायद ही आपको मिले। इसलिए इस अवसर का अच्छे से उपयोग करें।

उपाय – छोटे बच्चों को कुछ खाने को दीजिए।

5: मूलांक 5 वाले लोग आज किसी की ओर ज्यादा आकर्षित हो सकता है। हालांकि, हो सकता है कि सामने वाले को आपका समर्पण दिखाई न दें। आज आपके काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। हो सकता है कि आज आपके काम धीरें-धीरें ही आगे बढ़ें लेकिन ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। बस आपको अपनी मेहनत में कमी नहीं करनी है।

उपाय – शिव चालीसा का पाठ करें।

6: मूलांक 6 वाले लोगों का व्यवहार आज दूसरों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। हालांकि, इस बारे में ज्यादा सोच विचार न करें और अपने कामों पर पूरा ध्यान दें। हो सके तो आज किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें और अपने मन के मुताबिक ही काम करें।

उपाय – अपने काम की शुरुआत से पूर्व अपने इष्ट का ध्यान करें।

7: मूलांक 7 वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। काम करते वक्त किसी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक साबित हो सकती है। हो सकता है की उसकी सलाह से आज आपके बिगड़े काम भी बन जाएं। यदि आज आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना रहे हैं तो उसे फिलहाल के लिए टाल दें।

उपाय – केतु के मंत्रों का जप करें।

8: मूलांक 8 वालों को आज घरेलू काम या फिर अपने ऑफिस के काम से घूमने का मौका मिल सकता है। आज घर पर किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिससे घर के बाकी लोग परेशान हो सकते हैं।

उपाय – सुबह के समय पौधों को पानी दें।

9: मूलांक 9 वाले लोगों का आज प्रेम संबंधों की और अधिक झुकाव रह सकता है। हो सकता है कि आज आपको घर के कामों से राहत न मिल पाए। इस कारण आप अपने लिए अधिक समय नहीं निकाल पाएंगे।

उपाय – राधा कृष्ण का पूजन करें।


Next Story