भारत

अंक ज्योतिष, 23 अगस्त 2023

Nilmani Pal
23 Aug 2023 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 23 अगस्त 2023
x

मूलांक 1- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 3- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 4- आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। विवाह समारोह में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 5- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर कार्य न करें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 6- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

मूलांक 7- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 8- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ेंगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

Next Story