भारत

अंक ज्योतिष, 22 मई 2022

Nilmani Pal
22 May 2022 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 22 मई 2022
x

1:

जन्मतारीख के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 1 है आज का दिन उनके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको सोचे समझे कार्य पूर्ण होंगे। पिता की सेहत के लिए सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको आज किसी भी हठ में आकर कोई फैसला नहीं करना है। साथ ही आज अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखें। पिता की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। जो आपको और आपके परिवार को विचलित कर देगी।

2:

जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 2 है आज का दिन उनके लिए तनाव से भरा रह सकता है। आज आपका धम कही पर उलझ सकता है। साथ ही कोई चालाक व्यक्ति आपको अपनी बातों में उलझा भी सकता है। आपकी माता की सेहत आपको थोड़ा विचलित कर सकती है। साथ ही आज आपका ब्लड प्रेशर बिगड़ सकता है। आज भगवान शिव का ध्यान करते रहें।

3:

जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 3 है आज के दिन उनका धन अधिक खर्च हो सकता है। आपके घर में आज पूरे दिन तनाव का माहौल बना रहेगा तो आपको सलाह के रूप में घर पर कोई गुरु का पाठ रखने को कहा जाएगा इससे आपकी पीड़ा काफ़ी हद तक कम होगी। आपको अपनी सेहत का विशेष ख़्याल रखने की आवश्यकता दिख रही है कोई सांस से जुड़ी समस्या होने की संभावना है।

4:

जिन लोगों का मूलांक 4 है आज के दिन भाग्य उनका साथ देगा। आज आप काफी सचेत दिमाग से सोचने में सफल होंगे बस शर्त यह है की आपको हवामहल नहीं खड़े करने है। सचेत होकर पूर्ण परिश्रम के साथ करना है।आज आपके लंबे समय से कई रुके हुए कार्य भी पूर्ण होते दिखेंगे।थोड़ा वाणी पर विशेष नियंत्रण अनिवार्य रहेगा।

5:

मूलांक 5 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी बुद्धि का विकास काफी प्रशंसनीय रहेगा। आपकी प्लानिंग और हकीकत में थोड़ा अंतर रहेगा जो आपको परेशान कर सकता है। यदि आप व्यापार में है तो एक नया और अच्छा मार्ग मिलने की पूर्ण आशंका है संयम से सोच कर आगे बढ़े। आपकी संतान आज कुछ प्रशंसनीय कार्य कर सकती है।

6:

जन्मतारीख के मुताबिक जिन लोगों का मूलांक 6 है आज के दिन उन लोगों को अपनी निजी जिंदगी पर विशेष ध्यान दे। आपको किसी प्रकार का यू टी आई इन्फेक्शन परेशान करेगा समय रहते ही किसी विशेषज्ञ से संपर्क करके अपना इलाज शुरू कीजिएगा। किसी भी प्रेम प्रसंग से बच कर रहे वरना मानसिक तनाव बढ़ जाएगा और घर पर भी परेशानियां बढ़ेगी।

7:

जिन लोगों का मूलांक 7 है आज अपनी सेहत को लेकर आप बहुत परेशान रह सकते हैं। आपको कोई मस्तिष्क या पैरो का रोग की कोई समस्या से परेशानी हो सकती है। आज आपको अपनी अपनी संतान के व्यवहार से काफी पीड़ा पहुंचेगी। आपको आज श्री राम दरबार की पूर्ण रूप से सेवा इस कष्ट से बचा सकती है।

8:

जन्मतारीख की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 8 है आज का दिन उनके लिए परेशानी और तनाव से भरा रहेगा। आपके अपने ही फैसले आपको गलत साबित करेंगे। हर काम में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। आपके सभी बनते काम बिगड़ सकते हैं। आपका पैसा कोई लेकर भूल जाएगा इसलिए आज किसी को पैसा उधार देने से बचे। वान संभव कर चलाएं वरना कोई दुर्घटना हो सकती है।

9:

जिन लोगों का मूलांक 9 है आज का दिन उन जातकों के लिए सलाह है कि शांत रहने का प्रयास करें। अपने घर या कार्यस्थल पर बिजली के उपकरणों का विशेष ख्याल रखें। आपकी सोती विचारी नीतियां फैल हो जाएंगी। जिससे आप अत्यधिक क्रोध में रहेंगे और जो कि आपकी सेहत ख़राब करने में बहुत बड़ा कारण बन सकता है।

Next Story