भारत

अंक ज्योतिष, 22 फरवरी 2022

Nilmani Pal
22 Feb 2022 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 22 फरवरी 2022
x

1: आपके लिए दिन कुछ बेहतर रहने वाला, काम को पूरा करने में उत्साहित भी दिखाई देंगे। थोड़ा गुस्सा अधिक रहेगा। प्रेमी के साथ कुछ बहस हो सकती है। खुद को शांत रखें और जो काम जैसे हो रहे हैं, उन्हें होने दीजिए। व्यापार में लाभ मिल सकता है। महिला पक्ष आज के दिन पर थोड़ा हावी रह सकता है। माताजी का आशीर्वाद आज जरुर लें आपके रुके हुए काम भी निकल पड़ेंगे।

2: प्यार के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अनुकूल कहा जा सकता है। किसी के साथ पाकर आप अच्छा अनुभव करेंगे। जरुरी है की अपने व्यवहार में थोड़ी अधिक शालिनता लाएं। क्योंकि उत्साहित होकर काम गड़बड़ा भी सकते हैं। नौकरी में सहकर्मियों की ओर से थोड़ी लापरवाही झेलनी पड़ सकती है। सुबह उठकर मीठे का सेवन करें सारे काम सही से होंगे।

3: काम में तेजी आएगी और परिश्रम के साथ आगे बढ़ेंगे, लेकिन इस समय आप कुछ अहंकारी भी हो सकते हैं, इसलिए अपने पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दूसरों की बातों को समझें ओर काम करें, ऐसे में आपकी तारीफ ही होगी। प्यार में कुछ दूरी बढ़ सकती हैं। अगर आप साथी को मनाने का प्र्यास करते हैं तो दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सभी को साथ लेकर चलना बेहतर होगा।

4: दूसरों के कारण आपका मुड कुछ अपसेट रहने वाला है। गुस्सा और कंफ्यूजन के चलते दिक्कत अधिक रहेगी। आपके लिए ज़रुरी है कि दूसरों के सुझाव को भी सुनें। आज के दिन जरूरी कामों को दोपहर बाद करना ही बेहतर होगा। प्रेमी के साथ सहयोग मिलेगा और एक दूसरे के साथ समय भी बिता सकते हैं।

5: बड़ों की सलाह लेने से आपको अपने कामों को बेहतर रुप से कर लेना बेहतर होगा। अपनी बातों को दूसरों पर थोपने से बचें अन्यथा आपको बाद में परेशानी हो सकती है। मित्रों के साथ कुछ मस्ती होगी। धन लाभ के मौके मिल सकते हैं। गाय को रोटी खिलाएं, आपके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।

6: आप उत्साहित दिखाई देंगे और कुछ अच्छे लोगों के साथ संपर्क भी बढ़ेगा। इस समय आपको अपने आर्ट से जुड़े कामों में तारीफ़ सुनने को मिल सकती है। किसी के साथ अचानक से बातचीत का मौका मिल सकता है। लव रिलेशन के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रह सकता है। अगर आप साथी की सुनते हैं तो अपने पास आज इत्र लगा रुमाल रखें।

7: आज का दिन मिले-जुले फल देने वाला होगा। किसी आवश्यक कागजात को ढूंढने में आपका दिन व्यर्थ हो सकता है। आप आज दिन कुछ धन लाभ भी पा सकते हैं। महिला पक्ष की ओर से आपको सहयोग मिल सकता है। आज के दिन जो भी काम करें, उसे पूरे मन के साथ करते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता भी प्राप्त होगी। बड़े बुजुर्गों की बातों को सुन लेना ही आपके लिए बेहतर होगा।

8: अपने मनमौजी रवैये के कारण थोड़ा दिक्कत उठानी पड़ सकती है। कारोबार में कुछ लाभ के मौके मिलेंगे। महिला पक्ष की ओर से कुछ लाभ भी मिलने के योग हैं। नौकरी में अधिकारियों की ओर से थोड़ा कठोरता बढ़ सकती है। सुबह के समय मंदिर में घी का दीपक जलाएं।

9: परिश्रम अधिक रहेगा और अपनी मेहनत से आप काम पूरे कर पाएंगे। कुछ लाभ के योग भी दिखाई दे रहे हैं। प्रेम संबंधों में आप अपना पक्ष मजबूत पाएंगे। माता-पिता की ओर से सहयोग प्राप्त होगा और आपके लिए उनका साथ अच्छे प्रभाव देने वाला होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें क्योंकि आज आप थोड़े गुस्से में दिखाई दे सकते है।

Next Story