भारत

अंक ज्योतिष, 22 अगस्त 2022

Nilmani Pal
22 Aug 2022 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 22 अगस्त 2022
x

अंक 1

आप अपने रचनात्मक पक्ष को सामने लाने के लिए तैयार हैं। कूटनीति से काम करें और मूर्खतापूर्ण जोखिम न उठाए। परिवार का कोई सदस्य आपका मार्गदर्शन कर सकता हैं। जिस पर विश्वास हैं उस के संपर्क में रहें।

शुभ अंक-15

शुभ रंग- सफेद

विज्ञापन

अंक 2

संचार के विभिन्न तरीके आपको व्यस्त रखेंगे बस दूसरों से बात करते समय शब्दों का प्रयोग सोच समझ कर करें। अतिरिक्त जिम्मेदारियों को भी आप बखूभी निभाएंगे। आप अपने रास्ते खुद चुनिए।

शुभ अंक- 35

शुभ रंग- गहरा लाल

अंक 3

घर या कार की मरम्मत या नवीनीकरण आपको परेशान कर सकता हैं। अपने माता-पिता या उनके समान किसी के साथ अपने संबंधों में संतुष्टि महसूस करेंगे। आपके द्वारा प्राप्त ज्ञान आपकी योजना को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।

शुभ अंक - 31

शुभ रंग - बैंगनी

विज्ञापन

अंक 4

आप हमेशा विभिन्न प्रस्तावों के फायदे और नुकसान का विश्लेषण करने के बाद सही फैसला लेते है। पूरे महीने के खर्चे के बारे में विचार करें। बिना ज़रूरत की चीज़ों को न खरीदें।

शुभ अंक - 26

शुभ रंग - लेमन

अंक 5

यात्रा के मौकों का स्वागत करें। एक छोटी यात्रा आपको कुछ लिखने, संगीत बनाने या फोटो और सेल्फी लेने का अवसर देगी। प्रभावी बातचीत महत्वपूर्ण है। छोटा भाई या आपकी उम्र का कोई आपसे बात करना और सुनना चाहता है।

शुभ अंक - 15

शुभ रंग - नारंगी

अंक 6

आज का दिन मिश्रित फल देने वाला है इसलिए खास ख्याल रखें। मन के अनुसार जीवन के प्रति अपना रवैया बदलें। आप अपने भौतिक दृष्टिकोण को बदलने की भी कोशिश करेंगे।

शुभ अंक - 17

शुभ रंग- पीला

अंक 7

जीवन में जी भी मिले उसका मज़ा लें जैसे अच्छी कंपनी और अच्छा भोजन। आप अभी दोस्तों और प्रतिभाओं में समृद्ध महसूस कर रहे हैं। परिवार और प्रियजनों के साथ बिताने के लिए आज का समय उपयुक्त है।

शुभ अंक - 10

शुभ रंग - गुलाबी

अंक 8

कुछ मुद्दे और बाधाएं आपको परेशान कर सकती है किंतु उनसे भागे नहीं बल्कि उनसे छुटकारा पाने की योजना बनाएं। किसी भी तरह के नशे से आज दूर रहें। अपने जीवन में दोस्ती के रंगों को अनुभव करें और इस क्षण का मज़ा लें।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - लाल

अंक 9

अगर आप कार्यस्थल पर अपनी प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो खुद पर विश्वास रखें, आप सफल होंगे। अपनी ताकत को बनाये रखें और खुशियाँ आपके साथ रहेंगी। नए दोस्तों को बना कर नए विचारों के आदान-प्रदान में अपनी ऊर्जा को खर्च करें।

शुभ अंक - 1

शुभ रंग - नीला


Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story