भारत

अंकज्योतिष, 22 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
26 April 2022 12:29 AM GMT
अंकज्योतिष, 22 अप्रैल 2022
x

1: जिन लोगों का मूलांक 1 है ये सप्ताह उन लोगों के लिए उन्नति वाला रहेगा। आप जो भी काम साझेदारी में करेंगे वह आपके लिए काफी शुभ रहने वाले हैं। इस सप्ताह आपको आर्थिक उन्नति के कई अवसर मिलेंगे। साथ ही आपको निवेशों द्वारा भी अच्छा फायदा मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी ये सप्ताह काफी अच्छा है। पार्टनर के साथ काफी रोमांटिक समय बीताएंगे। हालांकि, सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर मन मायूस हो सकता है।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है ये सप्ताह उनके प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे सुधार होगा और आपकी लव लाइफ रोमांटिक होती जाएगी। हालांकि, इस सप्ताह आपको अपने कार्य क्षेत्र में थोड़ी सी बेचैनी महसूस हो सकती है। साथ ही काम में मन कम लगेगा। इस वक्त आपकी खर्च भी अधिक हो सकता है। इस सप्ताह आपको अपने निवेशों की तरफ अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि, सप्ताह के अंत में समय धीरे धीरे सुधार होता जाएगा साथ ही स्थिति अनुकूल रहेगी।

3: मूलांक 3 वालों के लिए इस सप्ताह आर्थिक मामलों में समय अनुकूल रहेगा और आय के नए स्रोत भी खुलेंगे। यह सप्ताह धन लाभ के लिए शुभ सप्ताह है। संयम के साथ अपने निवेशों को हैंडल करें तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा। प्रेम संबंधों में धीरे-धीरे मतभेद उत्पन्न हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह बाहरी लोगों के आपके संबंधों में हस्तक्षेत्र की वजह से दिक्कत बढ़ सकती है। इसलिए किसी तीसरे को अपने बीच न आने दें।

4: जिन लोगों का मूलांक 4 है ये सप्ताह उनके लिए काफी अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह पार्टनर के साथ प्रेम संबंध पहले से ज्यादा मजबूत होंगे साथ ही आपको कोई सुखद समाचार भी प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मध्यम गति से उन्नति होगी और सफलता प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में लिखा पढ़ी के किसी भी डॉक्यूमेंट को अच्छे से जांच लें। किसी भी डॉक्यूमेंट पर साइन करने से पहले उसे अच्छे से पढ़ें। सप्ताह के अंत में व्यर्थ की चिंता घेरे रहेंगी।

5: जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 5 है उनके प्रेम संबंधों के लिए ये सप्ताह काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपके आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। साथ ही इस सप्ताह आप अपनी लव लाइफ को लेकर सुकून में रहेंगे। कार्यक्षेत्र में किसी समाचार को प्राप्त कर मन दुखी हो सकता है। इस सप्ताह आपके खर्च काफी बढ़ सकते हैं। लेकिन, ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। सप्ताह के अंत में स्थितियां थोड़ा बेहतर होंगी और खुशियां आपके जीवन में दस्तक देंगी।

6: जन्म तारीख की गणना के आधार पर जिन लोगों का मूलांक 6 है वह लोग इस सप्ताह लव लाइफ को लेकर सुखी रहेंगे। साथ ही आप लोगों का मन भी काफी प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के मार्ग खुल रहे हैं और प्रोजेक्ट द्वारा आपको सफलता हासिल होगी। आर्थिक निवेशों में इस सप्ताह बंधन महसूस होगा साथ ही खुल कर खर्च करने में लगाम लगेगी। सप्ताह के अंत में समय प्रतिकूल रहेगा और आपको अपने संयम और व्यवहार कुशलता द्वारा स्थितियों को संभालने की आवश्यकता है।

7: जिन लोगों का मूलांक 7 है उन लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कम रहेंगी। यह सप्ताह आर्थिक लाभ के लिए शुभ सप्ताह है। आपको इस दौरान धन संबंधित फायदे होंगे। इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए निवेश से आपको लाभ होगा। हालांकि, इस सप्ताह अपनी लव लाइफ को लेकर आप में थोड़ी मायूसी रह सकती है। सप्ताह के अंत में बातचीत द्वारा स्थितियों को अपने हक में करें वरना परेशानी बढ़ सकती हैं।

8: जिन लोगों का मूलांक 8 है उनके लिए इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग खुलने जा रहे हैं। स सप्ताह किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर भी मन उत्साहित रहेगा साथ ही नए प्रोजेक्ट में आपको सफलता भी मिलेगा। आर्थिक उन्नति के लिए भी यह सप्ताह शुभ है और धन लाभ की प्रबल स्थितियां बन रही हैं। प्रेम संबंधों में समय अनुकूल होगा जिससे आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। सप्ताह के अंत में शांत एकांत समय व्यतीत करना पसंद करेंगे।

9: जिन लोगों का मूलांक 9 है इस सप्ताह उनके लिए आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस सप्ताह बन रही हैं। साथ ही आपके लिए समय अनुकूल होता जाएगा। इतना ही नहीं आपकी लव लाइफ में भी खुशियां रहेंगी साथ ही जीवन में सुख समृद्धि के संयोग भी बन रहे हैं। हालांकि, इस सप्ताह आपको कार्यक्षेत्र में तकलीफ़ उठानी पड़ सकती है। सप्ताह के अंत में आपके मन में कष्ट बढ़ सकता है।


Next Story