भारत

अंक ज्योतिष, 21 मई 2022

Nilmani Pal
21 May 2022 12:38 AM GMT
अंक ज्योतिष, 21 मई 2022
x

1: जन्मतारीख के गणना के बाद जिन लोगों का मूलांक 1 है आज का दिन उन लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई ऐसा कार्य कर सकते हैं। जिसमें आपकी मान प्रतिष्ठा दोनों बढ़ेंगी। अगर आज आप अपने पिताजी की सलाह लेकर धन निवेश करेंगे तो अवश्य ही आपको धन लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप परिवार के साथ मिलकर कोई पारिवारिक मनोरंजन का कार्यक्रम बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आज आपके मधुर संबंध रहेंगे तो कुल मिलाकर आज का दिन बहुत सुखद रहेगा।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज का दिन उनके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपको धन लाभ के योग बनेंगे। अचानक से आपको आपका रुका हुआ धन जो आप भूल चुके थे वह मिल जाएगा। आज आपके व्यापार के लिए भी दिन बहुत अच्छा है। व्यापार को बढ़ाने के लिए आज नए मार्ग खुलेंगे। पारिवारिक मामले में देखे तो आज आप अपने घर पर कोई मनोरंजन का कार्यक्रम रख सकते हैं जो कि परिवार में खुशहाली और उत्सव का माहौल बनाएगा। जीवनसाथी के साथ भी आज काफ़ी अच्छा समय व्यतीत होगा।

3:मूलांक 3 वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको सलाह यह है कि अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नए कार्य में अपना धन निवेश करें। आपको आगे जाकर धन लाभ की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में भी आज आपको सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करवाने पर भी विचार-विमर्श कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन हर लिहाज से बहुत अच्छा रहने वाला है।

4: जन्मतारीख के अनुसार, जिनका मूलांक 4 है आज का दिन उनके लिए थोड़े उतार चढ़ाव लेकर आ सकता है। आज आपके सोचे हुए कार्य बनते बनते बिगड़ जाएगे। अपनी संतान की सेहत का ख्याल रखें बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ सकती है। व्यापार से जुड़े काम थोड़ा संभलकर करें वरना हानि होने की आशंका हैं। इसलिए आज आप मानसिक रूप से बहुत परेशान रहेंगे और इसी के चलते आज आप अपने जीवनसाथी के साथ भी रूखापन रखेंगे। आपके लिए सलाह यह है कि आज आप किसी गरीब को अन्न दान करें इससे आपको लाभ होगा।

5: जिन लोगों का मूलांक 5 है आज का दिन उनके लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। आपको सोचे हुए भी कार्य आज पूर्ण होंगे। आज आप नया व्यापार खोलने पर विचार कर सकते है। अगर इसमें आप अपनी बहन या पुत्री की राय लें तो आपकी सफलता निश्चित है। आज आपको आपके परिवार की तरफ से भी कोई खुशखबरी मिलेगी जिसका आपको काफी लंबे अरसे से इंतजार था। जीवनसाथी के साथ भी अच्छे संबंध रहेंगे। परिवार में खुशियों भरा माहौल रहेगा।

6: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 है आज का दिन उनके लिए ठीक ठाक साबित होगा। आज आपको धन का अभाव रह सकता है। हो सकता है कि आज आपको आता हुआ धन कहीं अटक जाएगा। पारिवारिक मामले में भी देखें तो आपका अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। आपको सलाह है कि आज आप अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। किसी भी प्रकार के कटु वचनों का प्रयोग न करें। जीवनसाथी को आज अपना पूर्ण साथ दें आपके निकटतम भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।

7: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 7 है आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके बनते कार्यों में रुकावट और अड़चनें आएंगी, जिसकी वजह से आपको जिंदगी में सुख की कमी का अहसास होगा। आज आपको अपनी निजी जिंदगी के विशेष ख्याल रखना है। आज आपको पैरो से संबंधित कोई तकलीफ परेशान कर सकती है। परिवार की बात करें तो आज पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन, जीवनसाथी से आज आपका वाद विवाद बढ़ सकता है इसलिए आज आप शांत रहे और क्रोध न करें। उपाय के तौर पर आज सूर्य को जल दें, लाभ प्राप्त होगा।

8: मूलांक 8 वालों का दिन आज परेशानियों और भागदौड़ से भरा रहेगा। आज आपको आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ेगा और आज आपको अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है, इसके चलते आज आप मानसिक रूप से भी परेशान रह सकते हैं। आज आपकी माता जी की तबियत अचानक बिगड़ सकती है जिसकी वजह से आपके परिवार में भी परेशानी भरा माहौल बना रहेगा। आज आपका क्रोध बढ़ सकता है और आपको सलाह यह है कि आज आप थोड़ा संयम से काम ले।

9: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 9 है आज का दिन काफी उत्तम है। आज आपके परिवार में भी दिन भर खुशियों भरा माहौल बना रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ मिलकर कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। धन के लिहाज से भी आज का दिन बहुत अच्छा है। आज आपको अपना रुका हुआ धन भी मिल जाएगा। भाग्य आज आपका पूरा साथ देगा। अगर आज आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो आज का दिन उत्तम है। बस आज आपको यह ध्यान रखना है कि जीवनसाथी के साथ आज आप स्नेहपूर्ण व्यवहार करें आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।


Next Story