भारत

अंक ज्योतिष, 21 जुलाई 2023

Nilmani Pal
21 July 2023 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 21 जुलाई 2023
x

मूलांक 1: लाभ के नए मौके मिलेंगे

मूलांक 1 वालों के लिए दिन शुभ है और आज आपको लाभ के नए मौके मिलेंगे, लेकिन साथ ही ध्यान रखें की किसी को भी धन उधार देने से बचें। किसी मामले में आज किसी के बीच में न बोलें। आज कोई नया काम मिलने से आपकी व्यस्तता बढ़ सकती है और आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आज कारोबार में पार्टनर के साथ किसी प्रकार के विवाद से दूर रहें।

मूलांक 2: किसी काम में मन नहीं लगेगा

मूलांक 2 के लोग आज भावनात्‍मक तौर पर परेशान रहेंगे और आज आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आप न चाहते हुए भी कुछ ऐसा करना पड़ सकता है जो आपको परेशान कर सकता है। धन के मामले में आपको फैसला लेना पड़ सकता है और कार्यक्षेत्र में आपके लिए आज का दिन शुभ होगा।

मूलांक 3: सफलता प्राप्ति का दिन

मूलांक 3 वालों का दिन शुभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्राप्‍त होंगे। नए स्थानों पर जाने की योजना बन सकती है और आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिन हो सकता है। इस समय मेहनत तो अधिक होगी लेकिन उसके बेहतर रिटर्न भी मिल सकते हैं। आज कई योजनाओं से आपको लाभ होगा।

मूलांक 4: आपके खर्चों में वृद्धि होगी

मूलांक 4 के लोगों के लिए आज का दिन काफी महत्‍वपूर्ण है और आज कुछ आवश्यक मीटिंग होने की संभावना है ऐसे में आपका रूटीन थोड़ा डिस्टर्ब हो सकता है। दोपहर बाद से आपके खर्चों में वृद्धि दिखाई देती है और इस कारण से आप थोड़ा सा तनाव में आ सकते हैं और किसी काम में पूरे तरीके से आपका मन नहीं लगेगा।

मूलांक 5: आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी

मूलांक 5 वालों को भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा और आज आप अपने पसंद की कुछ चीजों को करने का मन बना सकते हैं. कोई प्रपोजल आपके लिए काम की अधिकता लेकर आ सकते हैं। लेकिन आप सभी को एक-एक करके समाप्‍त कर लेंगे और आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी।

मूलांक 6: खरीदारी का मन करेगा

मूलांक 6 वालों के लिए आज का दिन काफी सकारात्‍मकता लेकर आएगा और कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी का मन होगा और आप इस समय उसकी प्लानिंग का सोच सकते हैं। फैमिली में बड़ों की ओर से आपको कुछ सुनने को मिल सकता है और इसका आपको आगे चलकर फायदा मिलेगा।

मूलांक 7: दिन आज व्‍यस्‍तता में बीतेगा

मूलांक 7 के लोगों का दिन आज व्‍यस्‍तता में बीतेगा। घर पर मेहमानों का आना आपको थोड़ा परेशानी दे सकता है और किसी काम को लेकर आप थोड़ा सा परेशान रहेंगे। इस समय आप अपने काम को लेकर दूसरों की हेल्प के लिए कोशिश कर सकते हैं और आपकी ये कोशिशें सफल भी हो सकती हैं।

मूलांक 8: मन में प्रसन्‍नता रहेगी

मूलांक 8 वालों का दिन शुभ है और आज बच्चों का साथ आपको मानसिक रूप से शांति देगा और मन में प्रसन्‍नता रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई से बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है।

मूलांक 9: परिवार के साथ रिश्‍ते मजबूत होंगे

मूलांक 9 के लोगों का दिन आज अधिक शुभ नहीं है और आपको कुछ काम में थोड़ा सा आलस्‍य का अनुभव हो सकता है। कुछ पुरानी यादें भी आपको परेशान भी कर सकती हैं। ऐसे में खुद को एकांत से बचाएं अपनी पसंद की एक्टिविटी को शामिल करें तो आपको लाभ होगा। परिवार के लोगों के साथ आपके रिश्‍ते मजबूत होंगे और आपका दिन सफल होगा।

Next Story