भारत

अंक ज्योतिष, 20 मार्च 2022

Nilmani Pal
20 March 2022 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 20 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वाले लोग आज के दिन अधिक व्यसत रह सकते हैं। नौकरी वर्ग के लोगों का आज काम में मन नहीं लग पाएगा। आज आपकी सेहत भी थोड़ा नरम रह सकती है। अपने स्वास्थ्य को लेकर आज आप काफी परेशान रह सकते है। आज आपके विरोधी आपको तनाव देने की कोशिश करेंगे। विरोधियों का आज आपकर अधिक प्रभाव रहेगा।

2: मूलांक 2 वालों का आज किसी न किसी कारण खर्च अधिक बढ़ेगा। आज आपको पैसे कमाने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ेगा। आज अपना सामान का ध्यान रखें वरना आपका सामान चोरी हो सकता है। हो सकता है की आज आप किसी दूसरे व्यक्ति के कारण अपने काम पर ध्यान न दें पाएं। इससे आपके कार्य पर भारी असर पड़ेगा।

3: मूलांक 3 वालों के लिए ये समय चर्चाओं वाला रहेगा। यानी की आज आप किसी न किसी मीटिंग में व्यस्त रहेंगे। धन के मामले में आज का दिन कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा है। आपको इनकम के लिए नए स्त्रोत खोजने की जरुरत है। आज आपका पारिवारिक जीवन भी थोड़ा अस्त व्यस्त रह सकता है। अपने जीवनसाथी को लेकर आप कुछ उलझन महसूस कर सकते हैं।

4: मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है। आज आपको लाभ हो सकता है लेकिन, शुरूआती दौर में आपको थोड़ा संभलकर चलेंगे तो आपके लिए उचित रहेगा। आज आप किसी और के कारण तनाव में रह सकते हैं। हालांकि, आपको ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है। ज्यादा समय तक परिस्थितियां ऐसी नहीं रहने वाली हैं।

5: मूलांक 5 वालों को सलाह है की आज बातचीत करते वक्त बहस करने से बचें। क्योंकि आज आपको काफी संघर्ष करना पडे़गा। इस मूलांक के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उनके लिए ये समय बदलाव से भरा होगा। मंत्रालय में फेरबदल हो सकती है। हालांकि, ये बदलाव आपके लिए काफी हद तक अच्छा और काफी हद तक बुरा भी साबित हो सकता है।

6: मूलांक 6 वालों के लिए आर्थिक तौर पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आपको सलाह है की आज अपने खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें, अपने धन को बचाकर रखें। व्यापारी वर्ग के कुछ लोग आज नए सौदे कर सकते हैं। आज अपने दोस्तों से मिलने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। आपके प्रेम संबंध आज अच्छे रहेंगे।

7: मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप नए कामों में हाथ आजमा रहें हैं तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। शिक्षा को लेकर छात्र आज अपने प्रोजेक्ट पूरा कर पाएंगे। आज आपके सुख में भी वृद्धि होगी। आज परिवार के लिए कोई नई वस्तु आने से अच्छा लग सकता है।

8: मूलांक 8 वालों के लिए आज पुराने कर्जों को निपटाना जरुरी होगा। वरना समाजमें आपकी मान प्रतिष्ठा कम हो सकती है। हालांकि, आज आप अपने कर्ज को निपटाने में काफी हद तक सफल हो पाएंगे। आज आप जो मेहनत और संघर्ष करेंगे उसका आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

9: मूलांक 9 वाले लोग आज परिवार में किसी सदस्य या पिता के स्वास्थ्य को लकर काफी चिंतित रहेंगे। आज अचानक ही आपके काम बढ़ जाएगा। आज पारिवारिक जीवन भी कुछ सही नहीं दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी को लेकर आपको कुछ चिंता हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए पढ़ाई थोड़ा सिर दर्द हो सकती है।


Next Story