भारत

अंकज्योतिष, 20 जून 2022

Nilmani Pal
20 Jun 2022 12:42 AM GMT
अंकज्योतिष, 20 जून 2022
x

अंक 1

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलने से आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी और परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी।

शुभ अंक - 18

शुभ रंग-लाल

अंक 2

आपको अपने किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी।

शुभ अंक-1

शुभ रंग - जामुनी

अंक 3

माता-पिता से आपका कोई वैचारिक मतभेद भी पनपता देख रहा है। आपको बड़े व सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने का मौका मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेंगा।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - गुलाबी

अंक 4

आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को किसी महिला मित्र के सहयोग व धन लाभ मिलेगा और संतान द्वारा कुछ अच्छे कार्यों की सराहना समाज में होगी।

शुभ अंक-5

शुभ रंग - औरेंज

अंक 5

सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपनी कुछ पर्सनल समस्याओं को लेकर विवादों में रहेंगे, जिसके बाद लोग उनके ऊपर उंगली भी उठा सकते हैं। आपको अपने परिवार के किसी वरिष्ठ सदस्य से डांट खानी पड़ सकती है।

शुभ अंक -10

शुभ रंग-पीला

अंक 6

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहने वाला है, क्योंकि वह पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और सफलता अवश्य हासिल करेंगे। यदि व्यवसाय सबंधित कुछ समस्याएं हैं, तो उन्हें आपको अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ मिलजुल कर सुलझाना बेहतर रहेगा।

शुभ अंक -14

शुभ रंग- खाकी

अंक 7

आपको खानपान से कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आप कुछ खरीदारी करेंगे, जिसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- गुलाबी

अंक 8

आपके ऊपर कोई सच्चा झूठा आरोप लगा सकता है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे। पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता पूर्ण आनंद लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया पदभार सौंपा जा सकता है।

शुभ अंक -3

शुभ रंग - हल्का पीला

अंक 9

आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। मौसम का विपरीत आज आपके स्वास्थ्य पर पड सकता है। जीवन साथी के साथ आप आनंदमय समय व्यतीत करेंगे।

शुभ अंक - 6

शुभ रंग - फिरोजी


Next Story