भारत

अंक ज्योतिष, 20 फरवरी 2022

Nilmani Pal
20 Feb 2022 12:34 AM GMT
अंक ज्योतिष, 20 फरवरी 2022
x

1: परिवार में माता की ओर से आपको स्नेह प्राप्त होगा। घर पर कुछ तनाव की स्थिति रह सकेगी। प्यार के मामले में आज आप कुछ देरी के कारण अपने साथ से नाराजगी का शिकार भी हो सकते हैं।

उपाय – घर पर कपूर जलाएं।

2: आज भाग्‍य आपका साथ देगा और आज का दिन घूमने-फिरने में लगने वाला है। किसी प्रकार से चोट लगने का भय है, संभल कर अपने काम करें तो आपको भाग्‍य का साथ मिलेगा। जिद्द और गुस्से में आप अपने काम को खराब भी कर सकते हैं। हर काम को संभालकर करें।

उपाय – ऊं नम: शिवाय का जप करें।

3: काम की व्यस्तता के चलते थकान बनी रहने वाली है और आज किसी मामले में आपको शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। आज कोई नए काम मिल सकते हैं। अपनी ऊर्जा का सही से उपयोग करना सीखें तो आपको बेहतर परिणाम प्राप्‍त होंगे। शिक्षा के मामले में परेशानी होगी और आज किसी के साथ विवाद भी हो सकता है।

उपाय- माथे पर दूध और हल्दी का तिलक करें।

4: आज के दिन आप मनमौजी वाला काम करना चाहेंगे और आपको हर काम मन का करने को भी मिलेगा। शाम तक कोई पार्टी के मजे लेने का प्लान बना सकते हैं। इस समय अपनी प्लानिंग को पूरा करने में मुश्किल भी होगी। धन लाभ का अच्छा मौका है और भाग्‍य का साथ प्राप्‍त होगा।

उपाय – क्रीम कलर का यूज करना लकी होगा।

5: अपने काम के साथ-साथ दूसरों के काम का बोझ भी आप पर आ सकता है। परिवार में कुछ मामलों के कारण आप खुद के लिए समय न निकाल पाएं। आपके लिए आज का दिन प्यार के मामले में सकारात्मक हो सकता है और आपको अच्‍छे परिणाम प्राप्‍त होंगे।

उपाय – बुध मंत्र का जप करें।

6: आज आपको मित्रों का साथ मिलेगा। मनमर्जी के काम करने के चलते दिक्कत हो सकती है। फैमिली लाइफ थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। कुछ ट्रैवलिंग के मौके भी बनेंगे और आपको ये सब करने में मजा भी आएगा।

उपाय – नीले फूल भगवान शिव को अर्पित करें।

7: नौकरीपेशा लोगों को आज अपने काम में वरिष्ठ लोगों से मदद मिलेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। आज आपको आनंद की प्राप्ति होगी। आज के दिन आप खुद के लिए समय निकालेंगे। अपनी पसंद के काम करने में ज्यादा व्यस्तता रखेंगे तो खुश रहेंगे।

उपाय – गुलाब जल को पानी में डालकर स्नान करें।

8: आपके लिए आज कशमकश की स्थिति अधिक रहेगी और आज भाग्‍य भी कुछ कम साथ देगा। कुछ अचानक के काम मिलने से दिक्कत बढ़ सकती है। व्यापार में काम को तेजी मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ परेशानी भी होगी तो आपको इस वक्‍त समझ से काम करने की आवश्‍यकता है।

उपाय – सफेद तिल का दान करें।

9: आपके काम में आज का दिन थोड़ा बोरिंग हो सकता है। मेहनत अधिक रहेगी ओर लाभ कम होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें तो आपका हर काम सहजता से पूरा हो जाएगा। पढ़ाई के मामले आज का दिन छात्रों को कुछ बेहतर परिणाम दे सकता है।

उपाय – शंख से जल शिवलिंग पर अर्पित करें।

Next Story