
अंक 1
घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहेगा। प्रतियोगिता या उच्च शिक्षा में दाखिला लेने का सही दिन है, इसमें आगे चल कर सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रम या उत्सव में शामिल होंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- नीला
अंक 2
नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। व्यस्त रहेंगे। आज घर से काम करेंगे। रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रेमी से रिश्ता तय हो सकता है। दांपत्य जीवन में अचानक विवाद हो सकता है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- हल्का पीला
अंक 3
दिन सकारत्मक रहेगा। अपने लक्ष्य को हासिल करने की प्लानिंग करें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। उत्साह से काम करेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावना को समझकर फैसले लेंगे। खान-पान में नियम का पालन करें। पेट खराब हो सकता है। आपको जमीन जायदाद से फायदा मिलेगा।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- लेमन
अंक 4
परिवार के साथ घूमने या यात्रा का प्लान बन सकता है। प्रेमी के साथ समय बीतेगा। कम्प्यूटर, इंटरनेट आदि इस्तेमाल करें। बॉस को प्रभावित करेंगे। बेहतर योजना में निवेश करें।
शुभ अंक- 42
शुभ रंग- गुलाबी
अंक 5
गाड़ी को संभालकर चलाएं, वरना दुर्घटना हो सकती है। आज कुछ काम आसानी से निपट जाएंगे, तो वहीं कुछ काम के लिए आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
शुभ अंक- 10
शुभ रंग- हल्का नीला
अंक 6
नौकरी वाले लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन इसका उपाय भी जल्द मिल जाएगा। आज आप कुछ पुरानी बातों पर गौर करेंगे। समय से दवा लेते रहें, वरना तबीयत ज्यादा बिगड़ जाएगी। जीवनसाथी के साथ व्यवहार अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया
अंक 7
आज आप बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। शाम को कुछ साथियों से मुलाकात हो सकती है, लेकिन अपने भविष्य के योजना के बारे में किसी को न बताएं।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- भूरा
अंक 8
मन विचलित रहेगा। चोट लग सकती है। किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। परिवार के सदस्य आगे बढ़ कर आपका साथ देंगे। संतान का सुख प्राप्त होगा। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है।
शुभ अंक- 25
शुभ रंग- हरा
अंक 9
दोस्तों की साथ पिकनिक या आउटिंग का प्रोग्राम बन सकता है। बैंक बैलेंस में वृद्धि होगी। सहयोगी की मदद से नौकरी के अवसर मिलेंगे। नौकरी के लिए कॉल भी आ सकती है। किसी लाभप्रद व्यवसाय में लगाया गया धन बैंक बैंलेंस को मजबूत करेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- गुलाबी
