भारत

अंकज्योतिष, 2 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
2 April 2022 12:38 AM GMT
अंकज्योतिष, 2 अप्रैल 2022
x

1: जन्मदिन की तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 1 है आज वो लोग किसी बात को लेकर अधिक सोच विचार में रहेंगे। इस समय आप अपने परिवार और काम के बीच खींचतान का अनुभव महसूस कर सकते हैं। काम में अधिक व्यस्त रहने के कारण पत्नी और बच्चे आपसे शिकायत कर सकते हैं।

2: मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सामान्य ही दिखाई दे रहा हैं। आज इस मूलांक के विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का बेहतर फल मिलेगा। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी उपयोगी नजर आ रहा है आज कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे समाचार मिल सकते हैं। आपको सलाह है कि आज किसी भी निर्भर न रहें। अपने कामों को खुद निपटाने की कोशिश करें।

3: मूलांक 3 वाले लोगों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज आप मानसिक रूप से खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। आज आप कही बाहर जाने का प्लान बनाएंगे लेकिन, आपका यह प्लान शायद पूरा न हो पाएं। क्योंकि, आपको कोई जरूरी काम के लिए कही जाना पड़ सकता है।

4: जन्म तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 4 है आज का दिन उन लोगों के लिए काफी उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आज आप किसी बात को लेकर अधिक तनाव में रह सकते हैं। आज आप अपने काम में कुछ ज्यादा ही व्यस्त रह सकते हैं। साथ ही काम को जल्द करने का दबाव भी बना रहेगा।

5: जिन लोगों का मूलांक 5 है आज उन्हें अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना चाहिए। आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी नरम रह सकती है। हालांकि, कुछ समय के बाद सेहत में सुधार नजर आने लगेगा। आज किसी का साथ पाकर आप अपने लिए कुछ बेहतर अनुभव कर पाएंगे।

6: जिन लोगों का मूलांक 6 है यदि वह राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आज आपके जीवन में तनाव रह सकता है। आज कुछ लोगों के साथ आप अधिक मेल जोल बढ़ाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से देखा जाए तो ये समय आपके लिए थोड़ा कष्ट वाला रहेगा। इसलिए अपनी सेहत को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की जरूरत है।

7: मूलांक 7 वालों के लिए करियर के लिहाज से ये समय काफी बेहतर रह सकता है। लेकिन, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ सकती हैं। आज आप अपनी एकाग्रता को बना रखें तभी आपके काम बनेंगे और समय पर पूरे होंगे।

8: जिन लोगों का मूलांक 8 हैं आज के दिन उन्हें अपने जीवन में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। आज आपके काम में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसकी वजह से आप अधिक सोच विचार में रहेंगे।

9: मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपकी जॉब बदल सकती है। साथ ही आज आपका भाग्य हर मामले में आपका साथ देगा। हालांकि, आज कुछ लोगों की बातचीत का आप पर असर तो होगा लेकिन, उसके बारे में ज्यादा न सोचें तो बेहतर रहेगा।

Next Story