भारत

अंकज्योतिष, 19 जनवरी 2022

Nilmani Pal
19 Jan 2022 12:42 AM GMT
अंकज्योतिष, 19 जनवरी 2022
x

1: आपके लिए आज का दिन चुनौतियों से भरा हो सकता है। काम के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अभी आपका ध्यान भटका सकती है। कुछ कारणों से काम में अधिकता के कारण थकान भी परेशान करेगी और आपका काम करने में मन नहीं लगेगा।

2: आपका मन इस समय थोड़ा चिंता ओर व्यर्थ की बातों को लेकर परेशानी में होगा। कुछ न कुछ बातें मन को परेशान करेंगी। जरूरी है कि खुद को व्यस्त रखें। शाम तक स्थिति आपके लिए बेहतर होने लगेगी और भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

3: जो छात्र अपनी परीक्षाओं में बेहतर नहीं कर पा रहे हैं उन्हें आज के दिन कुछ बेहतर परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। अच्छ प्रदर्शन की वजह से उनका उत्‍साह बढ़ेगा। बच्चों का सहयोग परेशानियों को दूर करने वाला होगा।

4: आज घर के कामकाज से कम ही समय मिल पाएगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि भी अभी अधिक रहेगी। कुछ नई वस्तुओं की खरीद हो सकती है। आज किसी काम में आपको मन नहीं लगेगा। परिवार के किसी सदस्‍य से भी आपका विवाद हो सकता है।

5: आपके लिए ये समय भ्रमण के मौके लाने वाला होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कुछ जरूरी कामों को पूरा करेंगे। इस समय आप कुछ नई चीजों को लेकर प्लानिंग भी कर सकते हैं। आज भाग्‍य आपका साथ दे रहा है। हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

6: आध्यात्मिक विचार आदि मामलों पर आज आपको किसी से कुछ अधिक ही सलाह मिलने वाली है। किसी की कोई बात आपको मन ही मन छू सकती है। आपके लिए आज कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति का समय भी है। भाग्‍य आपका साथ देगा।

7: आपके किसी वरिष्ठ सदस्य का सहयोग परेशानियों से दूर करने वाला होगा। अपने मन की बात को आप दूसरों तक रख पाएंगे। आपके लिए अभी का समय लाभकारी हो सकता है और भाग्‍य आपका साथ देगा। सभी कार्य सरलता से पूरे हो जाएंगे।

8: अगर किसी के साथ कुछ विवाद होने की संभावना दिखाई दे रही हो तो खुद को इस चीज से पीछे रखना ही अनुकूल होगा। भाई बहनों के साथ मिलकर समय बिता सकेंगे। आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

9: संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। प्यार के मामले आप कुछ कमजोर रह सकते हैं और किसी न किसी कारण से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। आज दोस्‍तों की ओर से शुभ कार्य में सहयोग मिल सकता है।

Next Story