भारत

अंक ज्योतिष, 17 अक्टूबर 2022

Nilmani Pal
17 Oct 2022 12:37 AM GMT
अंक ज्योतिष, 17 अक्टूबर 2022
x

मूलांक 1

जिन जातकों का मूलांक 1 है, उनके लिए जल्दबाजी में चीजें इस समय थोड़ी जटील हो सकती हैं। परिवार में कुछ चीजों को लेकर परेशानी हो सकती है। घर पर किसी नए सदस्य के आगमन से चहल पहल बढ़ सकती है।

मूलांक 2

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 2 है, उनकी आज कामकाज के क्षेत्र में कुछ जरूरी लोगों के साथ मुलाकात होगी। सामाजिक रूप से आज आप काफी व्यस्त भी दिखाई देने वाले हैं। आपके विचारों को लोगों द्वारा पसंद किया जा सकता है। घर की महिलाओं की मदद के लिए आगे भी आएंगे।

मूलांक 3

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 3 है, उनको आज ऑफिस की ओर से कहीं अचानक से ट्रैवल के मौके मिल सकते हैं। आपके लिए आज का दिन किसी व्यक्ति की मदद से काम आसान हो सकते हैं। धन का लेन-देन करने से बचें अन्यथा धन आपका फंस सकता है।

मूलांक 4

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 4 है, वे लोग जो धार्मिक क्षेत्र में व्यस्त हैं, उनके लिए यात्राओं के या फिर कहें तीर्थ यात्राओं के योग भी दिखाई दे रहे हैं। बच्चों की ओर से प्यार और सहयोग काफी सकारात्मक होगा।

मूलांक 5

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 5 है, उनका आज के दिन सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ सकता है। अगर आप किसी प्रकार की विद्याओं के जानकार हैं या कोई शोध कार्य कर रहे हैं, उसमें बेहतर कर पाएंगे।

मूलांक 6

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 6 है, वे आज घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वहीं जो लोग अविवाहित हैं तो इस समय में उनकी किसी साथी की खोज भी पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध भी विवाह में बदल सकते हैं। आपकी संतान के लिए भी आज का दिन अनुकूल फल देने वाला है।

मूलांक 7

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 7 है, उनको आज स्वास्थ्य की ओर से सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज के चक्कर में या घरेलू परेशानियों के चलते आप कुछ तनाव का अनुभव कर सकते हैं।

मूलांक 8

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनको आज धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप यदि कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए समय अभी अनुकूल नहीं प्रतीत हो रहा है।

मूलांक 9

जन्म तारीख के हिसाब से जिन लोगों का मूलांक 9 है, वे आज घर की साफ-सफाई में अपना ध्यान देंगे। अगर किसी कारणवश कार्यक्षेत्र में आपको दूसरों के कारण काम अधिक करना भी पड़े तो बहुत सोच विचार के बाद ही आगे बढें, क्योंकि आपके काम में किसी प्रकार का व्यवधान की आशंका बन रही है।

Next Story