भारत

अंक ज्योतिष, 17 अगस्त 2023

Nilmani Pal
17 Aug 2023 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 17 अगस्त 2023
x

मूलांक 1- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आय के नए साधन विकसित हो सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 2- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 3- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मन में किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 4- आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5- आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापार में हानि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 6- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। जोखिमभरे मामलों निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। धैर्य बनाए रखें। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

मूलांक 7- आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। मेहनत से किए गए कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मूलांक 8- आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 9- आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको मिल सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। सामाजिक कार्यों में गतिविधियां बढ़ सकती हैं। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Next Story