भारत

अंक ज्योतिष, 16 सितंबर 2023

Nilmani Pal
16 Sep 2023 12:44 AM GMT
अंक ज्योतिष, 16 सितंबर 2023
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे। नई प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ कम मिलने से आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। किसी नए काम की शुरुआत से बचें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज कार्यस्थल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी नए प्लानिंग की शुरुआत न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। किसी भी जरूरी फैसले को लेते समय सोच-विचार करना जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों के लिए आपका दिन खुशनुमा रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। खानपान पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। इस अवधि में किसी भी नए काम की शुरुआत बहुत सोच-समझ कर करें।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों के लिए आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। आपको अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यस्थल पर आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। बहस की स्थिति से बचें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपको किसी काम में बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। साथियों का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। कार्यस्थल पर आपको पुरस्कार मिल सकता है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें वरना हानि के संकेत हैं। विरोधी एक्टिव हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

Next Story