भारत

अंकज्योतिष, 16 मार्च 2022

Nilmani Pal
16 March 2022 12:38 AM GMT
अंकज्योतिष, 16 मार्च 2022
x

1: मूलांक 1 वाले नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। काम और सेहत को लेकर आपको कोई दिक्कत हो सकती है। धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान अधिक बना कर रखने की जरूरत है वरना आपको वित्तीय हानि हो सकती है।

2: मूलांक 2 वाले आज अपनी सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें। आपका स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कुछ अच्छे लाभ मिल सकते हैं। बहसबाजी से दूर रहें वरना आप खुद ही परेशान रहेंगे। आज के दिन दूसरे आप को परेशान करने में भी लगे रह सकते हैं।

3: मूलांक 3 वालों को आज के दिन थोड़ा ध्यान रख कर काम करने की जरूरत है। जरा सी लापरवाही आपको मुश्किल में डाल सकती है। गलत कामों के कारण परेशानी बढ़ सकती है। हो सकता है कि प्यार के मामले में आज आपको साथी का पूरा सहयोग न मिल पाए।

4: मूलांक 4 वाले आज अनैतिक कार्यों से दूर रहें वरना परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज आपका खर्चा अधिक हो सकता है। आज आप अपनी जिद में रहकर काम करेंगे कुछ प्रोजेक्ट भी आपके लिए बेहतर होंगे।

5: मूलांक 5 वालों को भी आज अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। साथ ही आज घर के कामों की ओर भी आपका अधिक ध्यान रहेगा। आपको सलाह है कि आज वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें वरना दुर्घटना हो सकती है।

6: मूलांक 6 वालों की आज किसी के साथ अधिक बहस हो सकती है। आपका मन भटक सकता है। अपनी सेहत को लेकर भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य बिगड़ने से आज अधिक धन खर्च हो सकता है।

7: मूलांक 7 वालों को आज अपना उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। आज आप अपनी वैवाहिक रिश्तों को सुधारने की कोशिश जारी रखेंगे। हो सकता है की शाम होते-होते आपका वैवाहिक रिश्तों में पहले से भी ज्यादा मिठास हो। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए सामान्य ही रहेगा।

8: मूलांक 8 वालों के लिए आज के दिन कोई समस्या खड़ी होने की संभावनाएं हैं। छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कॉम्पिटिशन अधिक रह सकता है। आज आप कोई भी काम करें उसमें पूरा संयम दिखाने की जरूरत है। संयम बनाए रखें आपके काम बनते जाएंगे।

9: मूलांक 9 वालों को आज अपना माता पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। छात्रों के लिए समय सामान्य फल देने वाला रहेगा। आज आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है आपको चोट इत्यादि लगने की संभावना है। आप काम करते वक्त सतर्कता बरतें।


Next Story