भारत

अंक ज्योतिष, 16 फरवरी 2022

Nilmani Pal
16 Feb 2022 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 16 फरवरी 2022
x

1: समझदारी के साथ आगे बढ़ना अच्छा होगा। आज कुछ अधिक ही मस्तमौला रहेंगे लेकिन अगर इस तरह से आगे बढ़ते हैं तो परेशानी भी हो सकती है, ध्यान से काम करें। शॉर्टकट तरीकों से बचें। बच्चों के साथ समय भी बिताएंगे। कुछ मामलों में आपको अपने मित्र का सहयोग भी मिलेगा। व्यापार में स्थिति अनुकूल होगी।

2: काम के क्षेत्र में मतभेद दिखाई देंगे। किसी न किसी कारण से बहस हो सकती है। आज के दिन किसी के साथ अधिक तर्क वितर्क से बचने का प्रयास करें तो बेहतर होगा। आप पर अधिक जिम्मेदारी रहने वाली है और ऐसे में आप कुछ दबाव का अनुभव भी कर सकते हैं। प्यार के मामले में आप कुछ कम ही सहयोग पा सकेंगे। कारोबार का ध्यान रखें, किसी का दखल परेशान कर सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

3: आज थोड़ा चुपचाप रहकर अपने काम को पूरा करने का मन होगा लेकिन उत्साह के चलते ऐसा कर नहीं पाएंगे। लड़ाई झगड़े से बचें। तेज धार वाली किसी वस्तु से चोट लगने की आशंका बन रही है, इसलिए संभल कर कोई काम करना बेहतर होगा। भाई के साथ कोई मनमुटाव बढ़ सकता है। उत्साहित रहेंगे और मेहनत से अपने अधूरे कामों को भी पूरा करनी की कोशिश करेंगे।

4: कुछ चीजें आपके मन के अनुकूल हो सकती है और कुछ मदद भी आज मिल सकती है। प्यार के मामले में आप थोड़े अधिक संजीदा दिखाई देंगे। किसी काम से घर से बाहर निकलने का मौका मिल सकता है। कामकाज में संभल कर ही आगे बढ़ना होगा तभी कुछ बेहतर परिणाम मिल पाएंगे। मानसिक रूप से थोड़े चिंता में रह सकते हैं।

5: मन में कुछ बातें होंगी, जिनके अनुसार आपका काम नहीं बन पाएगा, ऐसे में थोड़ा जरूरी कामों को कुछ समय के लिए टाल देना बेहतर होगा। कुछ उदासी भरा दिन निकल सकता है और शाम को होते होते थोड़ा सुधार दिखाई देगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का कम ही अवसर मिलेगा।

6: दिन खिंचतान से भरा रह सकता है। प्यार में कुछ ज्यादा ही उत्सुक दिखाई देंगे, ऐसे में साथी की ओर से बेरुखी पसंद न आए। नौकरी में आपकी अपने सहयोगियों के साथ बात न बन पाए। जीवनसाथी से दूरी के चलते सही से बात भी न हो पाने के कारण कुछ चीजें सही से साफ नहीं हो पाएंगी, ऐसे में थोड़ा धैर्य से काम लें। आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं।

7: आप अपने काम को पूरा करने की कोशिशों में लगे दिखाई देंगे। कुछ मामलों में आप अच्छी योजना बना सकते हैं। आपकी सोच आज के दिन कुछ तेज रहने वाली है और आप अपने काम को जल्द से जल्द कर लेने का विचार भी रखेंगे। आर्थिक मसलों पर परेशानी अभी रहेगी।

8: थोड़ा असहज और परेशानी वाला दिन रह सकता है। कुछ मामलों में आपको अपने बड़ों की सलाह काम आ सकती है। धन की कुछ हानि भी परेशानी कर सकती है। वैवाहिक संबंधों में अलगाव हो सकता है। धार्मिक रूप से मजबूत दिखाई देंगे और इस तरह से निराशा से भी बचेंगे। कुछ कामों के चलते अचानक से ट्रैवल भी कर सकते हैं।

9: आपके काम पूरे हो सकते हैं और आपकी मेहनत भी आज अधिक रहने वाली है। अपने कामों को लेकर कुछ ज्यादा ही तेजी दिखाने वाले हैं। क्रोध और उत्तेजना पर काबू रखें। दिन आपके पक्ष में हो सकता है बस थोड़ा संभलकर काम करना होगा। प्रेमी का साथ मिलेगा और दोस्तों के साथ मस्ती का अवसर भी मिल सकता है।


Next Story