भारत

अंक ज्योतिष, 14 जून 2022

Nilmani Pal
14 Jun 2022 12:41 AM GMT
अंक ज्योतिष, 14 जून 2022
x

मूलांक 1

मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन मजबूती वाला होगा। इस समय आप सभी काम को पूरा करेंगे। गुस्सा अधिक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फल मिल सकते हैं। जिद न करके, दूसरों की सलाह को मानते हुए आगे बढ़ेंगे तो आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

मूलांक 2

मूलांक 2 वाले आज मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं और दूसरों की वजह से आपके कार्य कुछ लेट हो सकते हैं। आज के दिन किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें और दूसरों के बहकावे में आने से बचना चाहिए।

मूलांक 3

मूलांक 3 वाले आज व्यर्थ की बहस से बचें। आपको अपने कामों में सकारात्मक रुख मिल सकेगा। माता-पिता का सहयोग आपको काम पूरा कराने में सहायक होगा। किसी से बेहतर सलाह मिल सकती है। आपके लिए जरूरी है की आज ध्यान रखें कि आप में अहम की भावना न जागे। जो काम कर रहे हैं उसमें अच्छे लाभ मिलेंगे।

मूलांक 4

मूलांक 4 वालों को आज के कामकाज की व्यस्तता में रह सकती है। दोस्तों से किसी कारण से बात नहीं हो पाएगी। आप अपने मन की बात को किसी के साथ शेयर करने से बचें। व्यापार में तेजी दिखाई दे सकती है और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। किसी दूसरे के कारण आपको उचित लाभ मिलने में परेशानी आ सकती है।

मूलांक 5

मूलांक 5 वाले आज मौज मस्ती के चक्कर में ज्यादा उत्साहित रहेंगे। माता-पिता की ओर से कुछ डांट भी सुनने को मिल सकती है। प्रेम संबंधों को लेकर आप जल्दबाजी में होंगे और इस समय किसी को प्रपोज भी कर सकते हैं। छात्र किसी कारणवश उदास हो सकते हैं इसलिए थोड़ा धैर्य रखें।

मूलांक 6

मूलांक 6 वालों के आज कुछ काम मन के होंगे तो कुछ में तनाव मिल सकता है। अपनी पसंद की चीजों को करना चाहेंगे लेकिन परिवार के लोगों का दबाव होने के कारण आप नहीं कर पाएंगे। अपना ध्यान रखें ओर अपने प्रेमी पर गुस्सा होने से बचें क्योंकि अनबन हो सकती है।

मूलांक 7

मूलांक 7 वालों का आज कुछ परेशानियों के बाद काम बनने लगेगा। थोड़ा भावनात्मक रुप से कमजोर भी दिखाई दे सकते हैं। लेकिन अगर अपने किसी का साथ मिल जाता है तो आपको बहुत अच्छा फील होगा। आप आज के दिन अपनी ओर से किसी के लिए कुछ करने का मन भी बनाएंगे।

मूलांक 8

मूलांक 8 वालों के काम की रफ्तार आज कुछ धीमी हो सकती है, लेकिन फिर भी काम बनते रहेंगे। भाई-बहनों की ओर से कुछ परेशानी होगी। कोई भी काम करने से नया काम करने से पहले सभी चीजों को जान लें। लापरवाही से बचना ही बेहतर होगा। छात्रों के काम में आज कुछ वृद्धि होती दिखाई दे रही है।

मूलांक 9

प्यार के मामले में मूलांक 9 वालों के साथी कुछ ज्यादा की उम्मीद रखने वाले हैं। इस समय आर्थिक लाभ के मौके भी बने हुए हैं लेकिन जरूरत है कि आप किसी भी कारण से गलत चीजों की ओर न बढ़ें, ध्यान से काम करें। आज आपको अपने गुरुजनों से कुछ नई बातें सीखने को मिल सकती हैं।


Next Story