भारत

अंक ज्योतिष, 14 अप्रैल 2023

Nilmani Pal
14 April 2023 12:39 AM GMT
अंक ज्योतिष, 14 अप्रैल 2023
x

अंक 1

यह समय आपके लिए घर से दूर यात्रा करने का हो सकता है, शायद किसी लम्बी यात्रा का। माता पिता या उनके जैसे कोई आपसे जुड़ सकते हैं। अपने क्षितिज का विस्तार करने और कुछ नया सीखने के मौके का मज़ा लें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- नीला

अंक 2

दिन का आरम्भ आज आपकी सफलता से होगा। आज का दिन गतिशीलता से भरा रहने वाला होगा। जिसमें आप ऊर्जा का सही प्रयोग करेंगे। अचानक कोई समस्या आ सकती है किंतु आप उसका सामना अच्छे से करेंगे।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- हल्का पीला

अंक 3

आज आपको कहीं से अचानक से धन लाभ की संभावना है। लेकिन आपको अपनी सेहत पर विशेष खास ध्यान रखना होगा। आपको लॉटरी, सरप्राइज़ या अप्रत्याशित तरीके से कोई उपहार मिल सकता है।

शुभ अंक- 11

शुभ रंग- लेमन

अंक 4

आपमें से कुछ लोग दबाव और उम्मीदों के कारण तनाव महसूस कर सकते हैं। इसके लिए दूसरों की मदद लें। आराम करें, तनाव से बचकर और इस तरह से आप अपने आपको जीवन के सुखों में शामिल कर सकते हैं।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

अंक 5

व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है। एक बड़ी खरीद के लिए आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने विचारों को शेयर करें और प्रियजनों द्वारा दी गई सलाह को सुनें।

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- हल्का नीला

अंक 6

आज प्रियजनों के साथ समय बिताने से सारा ध्यान संबंधों और आपसी सामंजस्य पर केंद्रित रहेगा। व्यापारिक समझौते के लिए यह एक अच्छा समय है। जीवन उन लोगों के लिए एक उत्सव है जो इसे सही से जीते हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- केसरिया

अंक- 7

आज व्यापार में मुनाफा मिलने के संकेत हैं और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। नया प्रशिक्षण शुरू करने के लिए एक अच्छा समय है। लंबी अवधि में प्रयास लाभदायक साबित हो सकते हैं।

शुभ अंक- 22

शुभ रंग- भूरा

अंक 8

पदोन्नति का लाभ मिलेगा किंतु अपनी कमाई को सोच समझ कर खर्च करें। कार्यस्थल पर आपकी कूटनीति अच्छे परिणाम देगी। आपकी कड़ी मेहनत नोटिस की जा रही हैं, जिसका फल आपको जल्द ही मिलने वाला हैं।

शुभ अंक- 25

शुभ रंग- हरा

अंक 9

जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव आपको यह बताएंगे कि लोगों के लिए आप कितने महत्वपूर्ण हैं। अगर आप असहाय महसूस कर रहे है तो अपने प्रियजनों की सहायता लें। अपनी कड़ी मेहनत से मिली प्रशंसा की रौशनी का मज़ा लें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- गुलाबी

Next Story