भारत

अंक ज्योतिष, 14 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
14 April 2022 12:40 AM GMT
अंक ज्योतिष, 14 अप्रैल 2022
x

1: आपकी जन्म तारीख के हिसाब से अगर आपका मूलांक 1 है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर काफी चिंता में रह सकते हैं। आज आप कुछ समय खुद के साथ ही बिताना चाहेंगे। आज आपको कुछ नई वस्तुओं की प्राप्ति भी हो सकती है।

2: जन्मतारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 2 है आज उन्हें इस बात का खास ख्याल रखना है कि आज आपका किसी के साथ भी मतभेद न हो। इतना ही नहीं आज काम को लेकर नई योजनाओं पर आप अधिक सोच विचार कर सकता है। आज आपको खूब धन खर्च करना होगा। खर्च रोक पाना आपके लिए मुश्किल रहेगा।

3: जन्म तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 3 है आज वह लोग अपने जीवनसाथी को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकता है। बदलते मौसम के कारण फिलहाल, आपकी सेहत भी नासाज रह सकती है। हालांकि, इस मूलांक के छात्रों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहने की संभावनाएं हैं।

4: जिन लोगों का मूलांक 4 है आज उन्हें संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। दिन का अंतिम भाग आपको लाभ देना वाला रहेगा। प्यार के मामले में आज आप कुछ ज्यादा ही बेचैन रहने वाले हैं। हो सकता है कि आज आप अपने लिए साथी की तलाश शुरु कर दें।

5: जन्म तारीख की गणना के बाद अगर आपको मूलांक 5 बैठता है तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से निम्न रह सकता है। आज आप परिवार की जिम्मेदारियों से कुछ दूर रहने की कोशिश कर सकते हैं। साथ ही आज आप एकाग्रता की कमी महसूस कर सकते हैं। छात्रों के लिए समय कठिन होगा।

6: जन्म तारीख के अनुसार, जिन लोगों का मूलांक 6 है आज उन पर धन खर्च का बोझ अधिक बना रहेगा। इस समय आप कुछ पैसे उधार लेने के जुगाड़ में भी होंगे। हो सकता है कि आज आप अपने कामकाज में ज्यादा समय न दे पाएं।

7: मूलांक 7 वालों के लिए आज काम को लेकर भ्रम की स्थिति बनी रह सकती है। इतना ही नहीं इस वक्त किसी दोस्त के साथ आपकी बहस हो सकती है। जिससे आपकी दोस्ती में दरार पड़ सकती है। इसलिए जितना हो सके कोशिश करें की आप किसी तरह के वाद विवाद में न पड़ें। साथ ही आज आप अपने मन मुताबिक काम करना अधिक पसंद करेंगे।

8: जिन लोगों का मूलांक 8 है आज उन लोगों को अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना है। हो सकता है कि आज आपकी सेहत से जुड़ी कोई समस्या फिलहाल हल न हो पाए। इस समय आपके लिए किसी का सपोर्ट बहुत अधिक फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल, घर से दूर जाकर परेशानी हो सकती है।

9: जिन लोगों का मूलांक 9 है आज उन लोगों को सलाह है की काम करते वक्त गुस्सा न करें। काम में गुस्सा करने से कोई फायदा नहीं होगा। इसलिए जितना हो सके खुद को शांत रखें। आज आप पूजा पाठ करने में दिन व्यतीत हो सकता है। कुछ समय बच्चों को लेकर भी बैठेंगे।

Next Story