भारत

अंक ज्योतिष, 13 जनवरी 2023

Nilmani Pal
13 Jan 2023 12:35 AM GMT
अंक ज्योतिष, 13 जनवरी 2023
x

अंक 1

आप अपनी दिनचर्या में सुधार लाएंगे। धन सम्बन्धी मामलों में आप आगे बढ़ेंगे। आपको पेट से सम्बन्धित समस्या आ सकती है। सम्पत्ति में निवेश सोच समझकर करें तभी बेहतर होगा। सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- हरा

अंक 2

आस-पास की यात्रा कर सकते हैं। धन लाभ के योग बने हुए हैं। स्वास्थ्य के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, जिससे आप असहज महसूस करेंगे। मकान संबंधी कार्यों में आ रही दिक्कतें शीघ्र दूर हो सकती हैं।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- लेमन

अंक 3

आज दांपत्य जीवन में मनमुटाव रह सकता है। आर्थिक परिस्थितियां आपके पक्ष में रह सकती है। सामाजिक विचारधारा के लोगों के साथ भेंट मुलाकात कर सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर दे पाएंगे।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- बैंगनी

अंक 4

घर में थोड़ा अशांति का वातावरण रह सकता है। विरोधी पक्ष समाज में छवि घटाने की कोशिश कर सकता है लेकिन समय की गति आपके पक्ष में रहेंगी। प्रियजनों को आकर्षित करेंगे। समय शानदार रहेगा। आप उच्च शिक्षा, शोध में भाग ले सकते है।

शुभ अंक- 3

शुभ रंग- पीला

अंक 5

वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्याएं आएंगी। प्रेमीजन अपने पार्टनर की देखभाल करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। संतान की तरफ से चली आ रही चिंताएं बढ़ सकती हैं।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- नीला

अंक 6

विरोधी आज हावी रहेंगे। शांत रहें। कार्य में अपना मन लगाएं। अपने क्रोध पर काबू रखें। अपनी अनैतिक इच्छा पर विराम लगाएं। अपने मन को संयमित करें।

शुभ अंक - 12

शुभ रंग- लाल

अंक 7

विषम परिस्थितियों में साहस नहीं छोड़ेंगे। आपका व्यक्तिव आकर्षक है। आज आप अपनी नम्र वाणी से अपने पार्टनर का दिल जीत सकते हैं। जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा परन्तु सभी समस्याओं का सामना तथा समाधान आप दृढ़तापूर्वक करेंगे।

शुभ अंक - 20

शुभ रंग- फिरोजी

अंक 8

आप आज कुछ महत्वपूर्ण चीजों की खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। जरूरतमंद और बुजुर्गों की सेवा करें उनका आर्शीवाद लें आज का दिन बेहतर होगा। परिवार के लोग आपका साथ देंगे। चारों तरफ खुशियां रहेगी।

शुभ अंक- 15

शुभ रंग- सुनहरा

अंक 9

अपने जीवनसाथी या किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के साथ कला या संगीत के प्रति अपना उत्साह साझा करें। आज एक अच्छी मित्रता का रिश्ता बनने वाला हैं,यहां तक कि दुश्मन भी दोस्त बनेंगे।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- फिरोजी

Nilmani Pal

Nilmani Pal

    Next Story