भारत

अंकज्योतिष, 12 जनवरी 2022

Nilmani Pal
12 Jan 2022 12:39 AM GMT
अंकज्योतिष, 12 जनवरी 2022
x

1: आज आपके मन में चिंता और सोच-विचार अधिक रहने वाली है। शाम होते-होते तनाव अधिक बढ़ सकता है। कुछ मामलों में आपको परिवार का साथ मिलेगा और आप अपनी परेशानी से थोड़ी राहत पा सकेंगे। आज दोस्‍तों को हो सकता है कि आपकी बातें अच्‍छी न लगें।

उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें।

2: आज का दिन कार्य संपन्‍न करने वाला होगा। कुछ चीजों को लेकर अधिक उत्सुक रहने वाले हैं। जिस बात को लेकर बहुत अधिक चिंता बनी हुई थी उसमें निराशा भी हाथ लग सकती है। आज के दिन अपने लोगों के साथ रहें तो बेहतर होगा।

उपाय – ऊं नम: शिवाय का जप करें।

3: आज के दिन आपको मिले-जुले फल मिल सकते हैं। कुछ पुराने काम बनेंगे पर खर्च भी अधिक होगा। खाने-पीने को लेकर अधिक सोच विचार में भी होंगे। आज नींद में कमी हो सकती है और आज किसी कारण से चिंता में डूबे रहेंगे। ज्यादा सोचना परेशानी में डालेगा या मेहनत भी अधिक बढ़ने वाली है।

उपाय – बाल गोपाल का पूजन करें।

4: आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ख्याल बनाए रखना होगा। आप की लापरवाही से दूसरों के लिए दिक्कत बढ़ सकती हैं। जो भी चीजें हैं उन्हें आप एक-एक करके पूरा करते हैं तो ज्यादा अच्छा होगा। नए प्रेम संबंध भी इस समय आपका ध्यान आकर्षित करने वाले हैं और आज भाग्‍य भी आपका साथ देगा।

उपाय – तुलसी के नीचे दीपक जलाएं।

5: आप कुछ चीजों में अपनी सोच को लेकर ज्यादा आगे रहेंगे। ऐसे में काम न बिगड़े इसका ध्यान रखें। थोड़ा दूसरों की प्रतिक्रिया पर भी ध्यान रखें और आज अपने काम को समय से और मन लगाकर पूरा करें। खेलकूद और मस्ती का मौका भी मिलेगा व भाग्‍य भी साथ देगा। कुछ पुरानी बातें आपके मन में उभरेंगी और आप फिर से चिंता में डूब सकते हैं।

उपाय – सुहागन स्त्री को मेहंदी का दान करें।

6: आज के दिन अपने ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा और अधिक सजग रहने की आवश्यकता होगी। आज भाग्‍य आपका साथ कम देगा। कुछ कार्य समय से पूरे करने में कठिनाई होगी। कुछ दूसरे लोग आपकी चीजों को अपना बता सकते हैं इसलिए अपनी चीजों को संभालकर रखें। आज आप नए काम और नए लोगों के साथ मिल सकते हैं और लंबी बातचीत भी हो सकती है।

उपाय – चांदी की चेन पहनें।

7: नौकरी में आज आपके लिए अच्छे अवसर उभर सकते हैं और भाग्‍य भी आपका साथ देगा। दिन व्यस्तता वाला हो सकता है और लाभ बहुत अधिक न मिल पाए पर संतोषजनक परिणाम तो मिल ही सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें और उनकी बातों को सुनें।

8: आज हो सकता है कि दूसरों के दबाव के चलते आप अपने मन की बात न कर पाएं और इस वजह से मन में किसी बात की चिंता सताती रहेगी। आपको लाभ मिलेगा और भाग्‍य साथ देगा। आज के दिन किसी से आपको प्रशंसा भी सुनने को मिल सकती है। आज काम के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही से बचने की जरूरत है। बाकी दिन सामान्य रहेगा।

उपाय – पीपल पर दीपक जलाएं।

9: दिन का आरंभ आप उत्साह से करना चाहेंगे। काम बनेंगे पर उसमें देरी भी हो सकती है। आज किसी वजह से मन में बेचैनी रहने वाली है। इसलिए अगर अपने किसी मित्र अथवा बड़े की सहायता लेते हैं तो आपको बेहतर मार्गदर्शन मिल सकता है।

उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें।

Next Story