भारत

अंक ज्योतिष, 12 अप्रैल 2022

Nilmani Pal
12 April 2022 12:44 AM GMT
अंक ज्योतिष, 12 अप्रैल 2022
x

1: जन्म की तारीख के अनुसार जिन लोगों का मूलांक 1 है आज उन लोगों को काम में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आप अपनी मेहनत से कुछ बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। आपको सलाह है कि आज किसी भी काम के लिए दूसरों पर निर्भर न रहें बल्कि, अपने काम खुद से करने की आदत डालें। यदि आज आप अपने काम खुद से करेंगे तो सफलता की संभावना अधिक रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम और सहयोग बना रहेगा।

2: जिन लोगों का मूलांक 2 है आज वह मानसिक रूप से अधिक परेशान हो सकते हैं। आज आपके दिल पर छोटी-छोटी बातें ज्यादा असर डालने वाली हैं। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है इसलिए दिन की शुरुआत में हो सकता है आपके मन मुताबिक काम न हों लेकिन दोपहर के बाज चीजें बदल सकती हैं।

3: मूलांक 3 वालों का आज हो सकता है कि ऑफिस में काम करने में मन न लग पाए। इस कारण वरिष्ठ अधिकारियों से तनाव बढ़ सकता है। आज व्यापार के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली है। किसी के साथ भी आज कोई शर्त न लगाएं। आपको सलाह है कि किसी भी प्रकार के सट्टे जैसी चीजों से दूरी बनाए रखना ही बेहतर होगा।।

4: जन्म तारीख के अनुसार मूलांक 4 वालों को आज काम में बेहतर सफलता मिल सकती है। आज आप अपने लिए कोई नई चीज खरीद सकते हैं जिसका बारे में आप काफी समय से सोच रहे हो। हालांकि, इस वजह से आज आपका अधिक खर्चा हो सकता है। आपको सलाह है कि आज अपने खानपान को लेकर अधिक सजग रहें।

5: मूलांक 5 वाले लोग आज किसी बात को लेकर अधिक उदास रह सकते हैं। रिश्तों में चली आ रही उठापटक परेशानी बढ़ाने वाली रहेगी। आज आप व्यर्थ की चीजों पर अधिक पैसा खर्च कर सकता है। लेकिन, आपको सलाह है कि अपने खर्च बजट के अनुसार ही करें वरना आपको परेशानी हो सकती है।

6: मूलांक 6 वालों को आज अपने काम और घर दोनों ही जगह पर आज अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज किसी से भी बात करते हुए अपनी भाषा पर थोड़ा काबू रखें। कटु शब्दों का प्रयोग करने से बचें। आज कई लोग आपको अपनी बातों या हरकतों से गुस्सा दिला सकते हैं लेकिन आपको खुद पर पूरा नियंत्रण रखना है।

7: मूलांक 7 वाले लोग यदि घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो अपना सामान का ध्यान रखें। आपका कोई किमती सामान चोरी या फिर खो सकता है। इतना ही नहीं आज आपको अपनी सेहत का भी पहले से ज्यादा ख्याल रखना है आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

8: जन्म तारीख के हिसाब से जिनका मूलांक 8 है आज उन लोगों के लिए दिन शानदार रह सकता है। आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज आपको अपने काम में बेहतर मौके भी मिल सकते हैं। आज धन लाभ के भी अच्छे योग बने हुए हैं। हालांकि, धन लाभ होने के साथ ही आपके अपने परिवार पर खर्च भी करना पड़ सकता है।

9: जिनका मूलांक 9 है आज उन लोगों को धन का मामले में थोड़ा सावधानी और समझदारी के साथ काम करने की जरूरत है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में काम के लिए किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं इस वक्त आप किसी नए स्थान पर जाने के मौके भी पाएंगे।


Next Story