भारत

अंक ज्योतिष, 11 मई 2022

Nilmani Pal
11 May 2022 12:36 AM GMT
अंक ज्योतिष, 11 मई 2022
x

1: आज का दिन मूलांक 1 के लोगों के लिए उत्सावर्धक रहेगा, रुटिन वर्क से हटकर आज कुछ नया करने की चाहत इन्हें उत्साहित करेगी। कार्य क्षेत्र में अपनी योजनाओं को पूरी कर पाएंगे, सहकर्मियों से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन सामान्य रहेगा। बिजली उपकरण और घरेलू जरूरतों पर आपका धन खर्च हो सकता है। प्रतिष्ठा में इजाफा होगा।

2: मूलांक 2 के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी विषय को लेकर आप उलझन में रह सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर आप सोच-विचार में रहेंगे। आपकी रचनात्मक क्षमता का इजाफा होगा। कला क्षेत्र से जुड़े लोग बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। रुचिकर भोजन से मन आनंदित होगा। शौक की चीजों पर धन खर्च करेंगे।

3: आज मूलांक 3 वाले लोगों को अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। सलाह यह भी है कि आज आप अपने आंख कान खोले रखें और किसी पर भी बहुत अधिक भरोसा करने से बचें क्योंकि लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। काम करते हैं तो जताना भी सीखें नहीं तो काम आप करेंगे क्रेडिट कोई और ले जाएगा। खर्चों को लेकर उलझन में रह सकते हैं।

4: आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिलाजुल रहेगा। मित्रों और सहकर्मियों से आपको सहयोग मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि अपने काम से मतलब रखें, लोगों की बातों को इग्नोर करें। किसी से बहस और विवाद करने से बचें। निकट संबंधियों से सहयोग पाएंगे। मातृ पक्ष से लाभ पाएंगे।

5: मूलांक 5 वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा होगा। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव अधिक रह सकता है। इन्हें अपने सामान का भी पूरा ध्यान रखना होगा नहीं तो खोने या चोरी हो जाने का भय रहेगा। इस मूलांक के कई लोगों को यात्रा भी करनी पड़ सकती है जिसमें परेशानी हो सकती है। आर्थिक मामलों से संबंधित कामों में बाधा आने की आशंका है।

6: मूलांक 6 वाले लोगों के लिए 10 मई का दिन खट्ट मीठा रहेगा। कुछ विषयों को लेकर इस मूलांक के लोग उलझन में रहेंगे। वैसे शाम का समय आपका आनंददायक रहेगा, मित्रों के साथ मौज मस्ती करेंगे। विवाहित लोगों के जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा। सलाह है कि खान-पान में सेहत का ध्यान रखें।

7: आज के दिन मूलांक 7 वालों का मन उत्साहिक रहेगा और काफी समय से जो काम नहीं कर पा रहे थे उसे करने का प्रयास करेंगे। शॉपिंग वेबसाइट से दूरी बनाए रखें, अचानक खर्च होने का योग बन रहा है। वैसे आज इस मूलांक के लोग परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। छात्रों का मन कुछ उचाट रहेगा, पढ़ाई में मन लगाना होगा।

8: मूलांक 8 वाले लोग आज कुछ थकान सुस्ती और सेहत में नरमी महसूस कर सकते हैं। मन में कई तरह के विचार आकर उलझाएंगे। दूर रहने वाले सगे संबंधियों से संपर्क होगा। किसी सूचना से हैरान होंगे। लव लाइफ के मामले में आपको समझदारी से काम लेना होगा नहीं तो कहासुनी और प्रेमी की नाराजगी का सामना करना होगा। सलाह है कि उधार लेन-देन से बचें।

9: आर्थिक मामलों में आज का दिन मूलांक 9 वालों को खर्चीला दिख रहा है। इस मूलांक के लोग बच्चों को लेकर अनावश्यक रूप से चिंतित रह सकते हैं जिसकी जरूरत नहीं है। मन की कुछ चाहतों को दबाने की कोशिश करेंगे। किसी अपने करीबी से मिलकर मन प्रसन्न होगा। छोटी दूरी की यात्रा भी हो सकती है। मित्रों से सहयोग पाएंगे।


Next Story